Saturday, March 14, 2026
HomeUttarakhandकोरोना का कहर, डीएम ने इस इलाके को किया सील

कोरोना का कहर, डीएम ने इस इलाके को किया सील

spot_img

भोंपूराम खबरी।उत्तराखंड में कोरोना का कहर जारी है। कोरोना के मामलों में तेजी आ रही है। राजधानी देहरादून के एक मशहूर स्कूल में एक साथ सात छात्राएं कोरोना संक्रमित मिली है। जिससे स्कूल प्रशासन में हड़कंप मच गया है तो वहीं जिला प्रशासन ने वेल्हम गर्ल्स स्कूल को माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया है। डीएम ने इस स्कूल परिसर को पूर्णतया लॉकडाउन किया गया है। सूत्रों के  अनुसार वेल्हम गर्ल्स स्कूल में 7 छात्राएं संक्रमित मिली हैं। चौकाने वाली बात यह है कि इन सभी छात्राओं की कोई भी ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है। जाहिर है कि यह छात्राएं बाकी बच्चों या स्टाफ के संपर्क में आने के चलते संक्रमित हुई हैं। शिक्षा विभाग और प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। हालांकि इसके बाद से ही इन सभी छात्राओं को स्कूल में ही आइसोलेट किया गया है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से स्कूल को माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है। वहीं जिलाधिकारी देहरादून आर राजेश कुमार की तरफ से जारी किए गए आदेश के अनुसार 4 मई यानी आज से इस स्कूल परिसर को पूर्णतया लॉकडाउन किया गया है। इस दौरान विद्यालय में सभी जरूरी खाने पीने की चीजों और दूसरी जरूरतों के लिए भी जिलाधिकारी की तरफ से विभिन्न विभागों के अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए गए हैं।

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments