Saturday, March 14, 2026
HomeUttarakhandटोल प्लाजा पर रंगदारी मांगने वाला आरोपी गिरफ्तार

टोल प्लाजा पर रंगदारी मांगने वाला आरोपी गिरफ्तार

spot_img

भोंपूराम खबरी,काशीपुर। कुण्डा बीती 11 अप्रैल को दीपक कुमार पुत्र कन्हैयालाल, मैनेजर टोल प्लाजा जगतपुर पट्टी ने थाना कुण्डा में तहरीर सौंपकर सुखवीर भुल्लर पुत्र गुरदेव सिंह, निवासी ग्राम कलियावाला, थाना जसपुर पर थाना कुण्डा पर टोल प्लाजा से प्रति माह पचास हज़ार रुपये की रंगदारी मांगने, गाली गलौच करने तथा न देने पर जान से मार देने की धमकी देने व टोल को न चलने देने का आरोप लगाया। तहरीर पर पुलिस ने धारा 384/504/506 IPC के तहत अभियोग पंजीकृत किया। वहीं, 20 अप्रैल को दीपक कुमार के बयान न्यायालय में अन्तर्गत धारा-164 सीआरपीसी में भी दर्ज कराये गये, जिसमें पुनः लगाये गये आरोपो की पुष्टि वादी द्वारा की गयी थी। अभियुक्त के विरूद्ध अपराध के पर्याप्त साक्ष्य होने पर आज गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। न्यायालय द्वारा 14 दिवस की न्यायिक हिरासत स्वीकार कर अभियुक्त को जेल भेज दिया गया। पुलिस टीम में कुण्डा थानाध्यक्ष प्रदीप नेगी, उपनिरीक्षक रमेश चंद्र बेलवाल प्रभारी चौकी शिवराजपुर पट्टी , उपनिरीक्षक मनोहर चन्द , प्रभारी चौकी मंडी , कां.नीरज बिष्ट , देवेंद्र बिष्ट व जितेंद्र चौहान थे।,

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments