Saturday, June 21, 2025
HomeUttarakhandघरों से आभूषण आदि चोरी के 03 आरोपियों को दिनेशपुर पुलिस ने...

घरों से आभूषण आदि चोरी के 03 आरोपियों को दिनेशपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

भोंपूराम खबरी,ऊधम सिंह नगर। दिनाँक 20.04.2022 तथा दिनांक 06.05.2022 को घटित हुई चोरी / नकबजनी के सम्बन्ध में थाना दिनेशपुर पर FIR NO. 79/2022 धारा 457/380/427 भा0द0वि0 तथा FIR NO 89/2022 धारा 380 भादवि का अभियोग पंजीकृत किया गया था। जिसके सफल अनावरण हेतु डा0  मंजूनाथ T.C श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद उधम सिहनगर,  मनोज कत्याल पुलिस अधीक्षक नगर के निकट पर्यवेक्षण मे व आशीष भारद्वाज क्षेत्राधिकारी पन्तनगर के कुशल मार्गदर्शन व थानाध्यक्ष महोदय के दिशानिर्देशन में गठित टीम द्वारा घटनास्थल के आस पास लगे अनेको CCTV कैमरो को चैक करते हुए प्रभावी सुरागरसी पतारसी की गयी मुखबिरान को मामूर किया गया, दिनांक 16.05.2022 को मुखबिरखास की सूचना पर चोरों की घटना में संलिप्त एक अभियुक्त दीपक गुप्ता पुत्र होरी लाल निवासी गौरीखेड़ा थाना सितारगंज जिला उधम सिंह नगर को मय अपाचे मोटर साईकिल के जयनगर रुद्राग्रीन स्कूल के पास से गिरफ्तार किया गया और शख्ती से पूछताछ करने पर बताया कि मैंने अपने साथी अकील पुत्र मुन्ने तथा सलमान पुत्र साबिर निवासीगण इस्लामनगर थाना खटीमा जिला उधम सिंह नगर के साथ मिलकर दिनांक 20.04.2022 की रात रूद्रा ग्रीन कालोनी तथा दिनांक 06.05.2022 की रात जागेश्वर विहार कालोनी जयनगर में बन्द घरो से चोरी की थी और आज मैं पुनः रेकी करने के लिये यहां आया था। यह अपाचे मोटर साईकिल मेरे साथी अकील की है जिसका प्रयोग हम लोग चोरी करने में करते हैं। बुरी संगत के कारण मै काफी समय पहले से नशा करने लगा था तथा नशा करने के लिये मैं चोरी करने लगा। करीब 4-5 साल पहले हल्द्वानी जेल मे चोरी में मामले में बन्द अकील अहमद पुत्र मुन्ने तथा सलमान पुत्र शाबिर निवासीगण इस्लाम नगर थाना खटीमा जिला उधम सिंह नगर से मेरी मुलाकात हुयी और हमारी दोस्ती हो गयीं, दिनांक 20/21.04.2022 की रात्रि में हम तीनों ने मिलकर जयनगर के रूद्रा ग्रीन कालोनी में एक बन्द घर के ताले तोड़कर अलमारी के लॉकर से सोने के जेवर चोरी किये थे और दिनांक 06.05/2022 की रात्रि में रात जागेश्वर विहार कालोनी जयनगर स्थित एक मकान से अलमारी में रखे सोने के गहने और तीन-चार हजार रूपये नगद चोरी किये, तथा गदरपुर में भी एक घर से हम लोगों ने सोने के आभूषण चोरी किये थे। हम तीनो ने माल का बटवारा कर लिया था। अपने हिस्से के जेवरात में से सितारगंज के हीरा ज्वैलर्स को 02 चैन बेच दिये तथा 2 सोने की अंगूठिया, 02 सोने के लांकेट अपने किराये के कमरे में रखे होने तथा 02 अंगूठिया बेचने के लिये बिचौलिया मो० आसीम रजा निवासी मीना बाजार सितारगंज को दिया जाना बताया गया। जिस पर अभियुक्त की निशादेही पर उसके कमरे से सोने के आभूषण तथा रामलीला ग्राउण्ड सितारगंज स्थित हीरा ज्वैलर्स दुकान के स्वामी शेख शानमुल्ला उर्फ हीरा पुत्र स्वा। श्री शेख हकीम निवासी नियर मस्जिद वार्ड नम्बर 07 रम्पुरा थाना सितारगंज से चोरी का खरीदा गया माल 2 अदद सोने की चैन, तथा बिचौलिये मौ0 असीम रजा पुत्र मौ० अहमद निवासी मीना बाजार नियर रोडवेज सितारगंज से उसकी निशादेही पर उसके घर से सोने की 02 अंगूठी बरामद का अभियुक्तगणो को उनके जुर्म से अवगत कराते हुए गिरफ्तार किया गया है। जिनको माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। तथा अभियुक्त अकील और सलमान उपरोक्त वर्तमान में फरार चल रहे हैं। जिनकी गिरफ्तारी हेतु प्रयास किये जा रहे है।

 

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments