Saturday, March 14, 2026
HomeUttarakhandकपिल सिब्बल छोड़ रहे कांग्रेस का हाथ ?

कपिल सिब्बल छोड़ रहे कांग्रेस का हाथ ?

spot_img

भोंपूराम खबरी। राजनीतिक घटनाक्रम से लखनऊ के सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई है दरअसल समाजवादी पार्टी ने अपने राज्यसभा उम्मीदवारों के नाम करीब-करीब फाइनल कर दिए हैं।लेकिन अभी अधिकृत सूचना जारी नहीं की गई है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी पूर्व सांसद डिंपल यादव को राज्यसभा भेज रही है। बुधवार दोपहर कपिल सिब्बल सपा कार्यालय पहुंचकर अखिलेश यादव से मुलाकात की। बुधवार दोपहर को कपिल सिब्बल ने नामांकन दाखिल किया। साथ में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और राम गोपाल यादव मौजूद रहे।कपिल सिब्‍बल लखनऊ पहुंच गए हैं। उन्‍होंने सपा मुख्‍यालय पहुंचकर अखिलेश यादव से मुलाकात की। इसके बाद उनके साथ ही कार से नामांकन के लिए विधानसभा पहुंचे। अब तक कांग्रेस में रहे कपिल सिब्‍बल ने सपा की ओर से राज्‍यसभा के लिए नामांकन कर दिया है। सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस में लंबे समय से बगावत के सुर बुलंद कर रहे कपिल सिब्बल सपा की सदस्यता भी लेने जा रहे हैं। कपिल सिब्‍बल, सपा से नामांकन के लिए विधानसभा पहुंच गए हैं। उनके साथ अखिलेश यादव और सपा के रास सदस्‍य रामगोपाल यादव भी मौजूद रहे। राज्‍यसभा में अभी सपा के कुल पांच सदस्‍य हैं। इनमें से कुंवर रेवती रमन सिंह, विशंभर प्रसाद निषाद और चौधरी सुखराम सिंह यादव का कार्यकाल 4 जुलाई को खत्म हो रहा है। अखिलेश यादव से नाराज बताए जा रहे आजम खान ने कल मीडिया से बातचीत में कहा था कि यदि कपिल सिब्‍बल को राज्‍यसभा भेजा जाता है तो सबसे ज्‍यादा खुशी उन्‍हें (आजम खान) को होगी। वह पहले भी कपिल सिब्‍बल के प्रति आभार जता चुके हैं। आजम खान ने यह भी कहा कि कपिल सिब्‍बल जिस किसी पार्टी से राज्‍यसभा में जाएंगे यह उस पार्टी के लिए भी इज्‍जत की बात होगी। गौरतलब है कि सपा के कद्दावर नेता आजम खां ने मंगलवार को मीडिया से बातचीत में कहा था कि यदि पार्टी सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता कपिल सिब्बल को राज्यसभा भेजती है तो अच्छी बात है। कपिल सिब्बल को राज्यसभा भेजे जाने से मुझे सबसे ज्यादा खुशी होगी। इससे पहले भी वह कपिल सिब्बल की तारीफ करते हुए उनके प्रति आभार जता चुके हैं। आजम खां ने यह भी कहा था कि रामपुर से वह उपचुनाव नहीं लड़ेंगे। कोई भाई उम्मीदवार हो उन्हें कोई दिक्कत नहीं होगी। सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव से मुलाकात के सवाल पर आजम ने कहा कि वह बड़े नेता हैं और अपनी मर्जी के मालिक हैं। उनके बारे में कोई कमेंट नहीं किया जा सकता है।

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments