Sunday, March 15, 2026
HomeUttarakhandकांग्रेस विधायक बेहड़ किच्छा में हो रहे अवैध खनन के खिलाफ धरने...

कांग्रेस विधायक बेहड़ किच्छा में हो रहे अवैध खनन के खिलाफ धरने पर बैठे

spot_img

भोंपूराम खबरी,किच्छा।  विधानसभा में हो रहे अवैध खनन के खिलाफ कांग्रेस विधायक तिलकराज बेहड़ अपने समर्थकों के साथ उपजिलाधिकारी कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे। इस दौरान उन्होंने प्रदेश सरकार के संरक्षण व स्थानीय प्रशासन की मिलीभगत चलते अवैध खनन का आरोप लगाया। उन्होंने इस मुद्दे को विधानसभा में उठाने की बात कही। किच्छा विधानसभा में हो रहे अवैध खनन के खिलाफ किच्छा से कांग्रेस विधायक तिलकराज बेहड़ ने मोर्चा खोल दिया है। आज प्रस्तवित कार्यक्रम के तहत किच्छा विधायक बेहड़ तहसील प्रांगण स्थित उपजिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने अपने समर्थकों के साथ प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। साथ ही किच्छा विधानसभा में हो रहे अवैध खनन में स्थानीय प्रशासन की मिलीभगत होने का आरोप लगाते हुए कई गम्भीर आरोप लगाए। साथ ही आरोप लगाए कि शान्तिपुरी, बंडिया आदि क्षेत्रों में अवैध खनन जोरो पर चल रहा है। इस मामले की एक विडियो भी रात की लगभग 11:45 बजे की जारी की थी मगर अभी तक कोई कार्यवाही नही हो पाई है। इस अवैध खनन में कुछ अधिकारियों का महीना बंधा हुआ है। जिसके चलते अवैध खनन जोरो पर चल रहा है। अगर अवैध खनन बन्द नही हुआ तो वह कोई भी लड़ाई लड़ने से पीछे नही हटेंगे तथा इस मामले के अब विधानसभा में उठायेगे।

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments