Sunday, June 22, 2025
HomeUttarakhandप्रोटोकॉल तोड़कर बाइक से पहुंचे टनकपुर, सीएम धामी

प्रोटोकॉल तोड़कर बाइक से पहुंचे टनकपुर, सीएम धामी

भोंपूराम खबरी। चंपावत उप के लिए प्रचार का शोर भले ही थम गया हो लेकिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने परिचितों और मित्रों से मिलने सुबह ही कैंप कार्यालय बनबसा से टनकपुर की ओर बाइक से निकल पड़े। सारे सुरक्षा घेरों को तोड़ मुख्यमंत्री नए अंदाज में दिखे। मोटरसाइकिल खुद चलाकर, लोगों से मिलते हुए टनकपुर स्थित महादेव चायवाले की दुकान पर पहुंचे। विपक्ष ने उनके इस कदम को चुनाव आचार संहिता का खुलेआम उल्लंघन बताया है। सोमवार कि सुबह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने घर खटीमा से कैंप कार्यालय बनबसा पहुंचे। बनबसा पहुंचने पर वह इस बार पुराने अंदाज में नजर आए। उन्होंने एक कार्यकर्ता की बाइक पकड़ी। बाइक पर पूर्व विधायक कैलाश गहतोड़ी को बैठाया और अपने परिचितों से मिलने निकल पड़े।

जैसे ही लोगों ने सड़कों पर मुख्यमंत्री को बाइक पर देखा तो लोगों की भी भीड़ उमड़ पड़ी। कई कार्यकर्ता मोटरसाइकिल पर उनके पीछे जाने लगे। मुख्यमंत्री मनिहार गोट में अपने परिचितों से मिले। उसके बाद मोटरसाइकिल पर टनकपुर की ओर रवाना हुए। उनके कार्यक्रम के अनुसार वह महादेव टी स्टाल टनकपुर पर चाय पिएंगे और कार्यकर्ताओं से गुफ्तगू करेंगे।

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments