Sunday, March 15, 2026
HomeUttarakhandमशहूर सिंगर KK का हार्टअटैक से हुआ निधन

मशहूर सिंगर KK का हार्टअटैक से हुआ निधन

spot_img

भोंपूराम खबरी।अपने सुरों से लोगों के दिलों पर राज करने वाले केके की मौत के सदमे में पूरा हिदु्स्तान डूब गया. हम रहें या ना रहें कल…कल याद आएंगे ये पल जैसे गानों (Famous Songs) को आवाज देने वाले बॉलीवुड के मशहूर गायक केके अब हमारे बीच नहीं रहे. यही वो गाना है और यही वो कोलकाता का मंच है, जिसके साथ केके ने अपनी जिंदगी का आखिरी सफर तय किया. इस बीच कॉन्सर्ट से पहले का एक वीडियो भी सामने आया, जिसमें केके कोलकाता में परफोर्म करने को लेकर काफी खुश नज़र आए। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में कंसर्ट में परफॉर्म करने के कुछ देर बाद मंगलवार को मशहूर सिंगर केके (कृष्णकुमार कुन्नाथ) का निधन हो गया. उन्हें दिल का दौरा पड़ा था. 53 वर्षीय केके ने हिंदी में 200 से ज्यादा गाने गाए हैं. उन्होंने हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम, मराठी और बंगाली सहित अन्य भाषाओं में गाने रिकॉर्ड किए हैं. कृष्णकुमार कुन्नाथ के निधन से पूरी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर छा गई। बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने ट्विटर पर लिखा, ”केके के निधन के बारे में जानकर बेहद दुखी और स्तब्ध हूं. ओम शांति”

गायक से नेता बने बाबुल सुप्रियो ने कहा, ”मेरी कई निजी यादें केके के साथ जुड़ी हैं. हमने एक साथ अपने करियर की शुरुआत की थी. वह एक शानदार व्यक्ति थे.” पूर्व क्रिकेटर विरेंद्र सहवाग ने लिखा ”कोलकाता में परफॉर्मेंस के बाद केके के निधन के बारे में सुनकर दुख हुआ. जीवन कितना नाजुक है इसका एक और उदाहरण देखने को मिल रहा है. उनके परिवार और मित्रों के लिए संवेदनाएं, ओम शांति.”

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments