Sunday, March 15, 2026
HomeUttarakhandआम आदमी पार्टी ने किया 11 जिलाध्यक्षों का ऐलान

आम आदमी पार्टी ने किया 11 जिलाध्यक्षों का ऐलान

spot_img

भोंपूराम खबरी, देहरादून।आम आदमी पार्टी ने प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए चार उपाध्यक्ष समेत बनाए गए 11 नए जिलाध्यक्ष नियुक्त किए हैं।आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बाली ने पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में नवनियुक्त पदाधिकारिों की घोषणा की। विधि विंग, किसान विंग और अल्पसंख्यक विंग में भी विस्तार किया गया।उमा सिसोदिया प्रदेश उपाध्यक्ष को प्रभारी युवा विंग एवं सोशल मीडिया और एडवोकेट रजिया बेग प्रदेश उपाध्यक्ष को प्रभारी विधि विंग बनाया गया है। एडवोकेट हिम्मत सिंह बिष्ट प्रदेश उपाध्यक्ष को प्रभारी जिला टिहरी एवं उत्तरकाशी बनाया गया है। प्रेम सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष को प्रभारी जिला रुड़की, आजाद अली प्रदेश उपाध्यक्ष को देहरादून जिले की विधानसभा सीट सहसपुर, देहरादून कैंट व धर्मपुर का प्रभार दिया गया है।

एडवोकेट अरविंद वर्मा विधि विंग प्रदेश अध्यक्ष होंगे। नवनीत राठी किसान विंग प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए हैं। डॉक्टर यूनिस चौधरी को अल्पसंख्यक विंग प्रदेश अध्यक्ष, आयुष मेहरोत्रा प्रदेश सह प्रभारी कुमाऊं सोशल मीडिया, नीरज फरस्वान प्रदेश सह प्रभारी गढ़वाल सोशल मीडिया बनाया गया है।

एडवोकेट भवन सिंह चौहान को जिला अध्यक्ष चमोली, मनोरथ निराला जिलाध्यक्ष पौड़ी, गौरव रावत जिला अध्यक्ष कोटद्वार, विजय सिंह पंवार जिलाध्यक्ष परवादून, वीरेंद्र सिंह सैनी जिला अध्यक्ष पछवादून, संजय सैनी जिला अध्यक्ष हरिद्वार, विनीत बलुटिया जिलाध्यक्ष नैनीताल, आनंद सिंह बिष्ट जिला अध्यक्ष अल्मोड़ा, नंदन सिंह बिष्ट जिलाध्यक्ष रानीखेत, सुभाष व्यापारी जिलाध्यक्ष काशीपुर, जसपाल सिंह जिलाध्यक्ष रुद्रपुर बनाया गया है।

प्रदेश अध्यक्ष दीपक बाली ने कहा कि आगे अन्य बचे हुए सभी रिक्त पदों पर जल्द ही लोगों को जिम्मेदारियां आवंटित की जाएंगी ताकि आम आदमी पार्टी की तमाम नीतियों को यह सभी पदाधिकारी आम जनता के साथ-साथ उनके घरों तक पहुंचा सकें। उन्होंने कहा कि पार्टी संगठन मजबूती से आगामी सभी चुनाव को लड़ेगा और आम जनता की जो अपेक्षाएं आम आदमी पार्टी से हैं पार्टी उन अपेक्षाओं पर जरूर खरा उतरेगी। उन्होंने सभी नए पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी हैं। इस मौके पर प्रदेश संगठन समन्वयक जोत सिंह बिष्ट, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवीण बंसल, डिंपल सिंह और प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित जोशी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments