Saturday, June 21, 2025
HomeUttarakhandकल होगा बंसल साड़ीज के भव्य शोरूम का उद्घाटन

कल होगा बंसल साड़ीज के भव्य शोरूम का उद्घाटन

भोंपूराम खबरी।

रुद्रपुर ,अब औद्योगिक नगरी रुद्रपुर में बंसल ज्वैलर्स फैशन की दुनिया में भी कल से यानी 20 जनवरी से धमाल मचाने वाले है। उनके नये ‘बंसल साडीज़’ के शोरूम का शुभारम्भ कल 20 जनवरी को प्रातः 10 बजे होने जा रहा है। यह अपने आप में अनूठा और कुमाऊं का पहला शोरूम होगा, जहाँ परिवार की महिलाओ और बेटियों को अपनी पसंद के कपडे खरीदने के लिये कही बाहर नहीं जाना पडेगा। एक ही शोरूम में उनकी पसंद की सभी रेंज उपलब्ध होगी।

शोरूम का शुभारम्भ बंसल परिवार के मुखिया और कुमायू-गढ़वाल चेंबर ऑफ़ कामर्स एन्ड इंडस्ट्री के अध्यक्ष श्री अशोक बंसल जी द्वारा किया जायेगा। जो 20 जनवरी से शुरू होकर 21 व 22 जनवरी तक चलेगा। इस आधुनिक सुसज्जित शोरूम में साड़ी,लेंहगा ,कुर्ती और विभिन्न प्रकार के रंगो की असीमित बैरायटी उपलब्ध होगी,जहाँ महिलाओ की पसंद ही सर्वोच्च होगी।

बंसल ज्वैलर्स के स्वामी प्रदीप बंसल ने जानकारी देते हुए बताया कि इस क्षेत्र में महिलाओ को अपने परिवार के शादी आदि फंक्शन के लिये दिल्ली और बरेली तक जाना पड़ता था,किन्तु उसके बाद भी महिलाओ को मन माफिक रेंज उपलब्ध नहीं होती थी। इस कमी को दूर करने के लिये बंसल साडीज़ के शोरूम की योजना बनाई जो दस हज़ार स्कवायर फिट में बन कर तैयार हो चुका है। जिसका शुभारम्भ कल 20 जनवरी को होने जा रहा है।

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments