Saturday, June 21, 2025
HomeUttarakhandकांग्रेसियों ने फूंका केंद्र सरकार का पुतला

कांग्रेसियों ने फूंका केंद्र सरकार का पुतला

रुद्रपुर।  मोदी सरकार की लचर नीतियों के चलते देश में लगातार महँगाई बढ़ने का आरोप लगाते हुए कांग्रेसियों ने भाजपानीत केंद्र सरकार का पुतला फूंका। इस दौरान वक्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर आग उगली।

प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर  महानगर कांग्रेस के तमाम पदाधिकारी व कार्यकर्ता बाटा चौक पर एकत्र हुए। यहाँ सभा करते कांग्रेसियों का कहना था कि वर्ष 2014 में महंगाई घटाने के नाम पर भाजपा ने देश की सत्ता पर कब्जा कर लिया। मगर दुसरा कार्यकाल शुरू होने और छ वर्ष बीतने के बाद भी मोदी सरकार महंगाई को घटाना तो दूर उसे थामने तक में असफल साबित हुई है। उन्होंने कहा कि पेट्रोल-डीजल की आसमान छूती कीमतों से दैनिक उपयोग की वस्तुओं की कीमतों में भी भारी उछाल है। आम जनता त्राहि कर रही है लेकिन केंद्र सरकार गूंगी-बहरी बनी बैठी है।  इस दौरान राज्य सरकार पर भी महंगाई थामने के किये कोई कदम न उठाने के आरोप लगाए गये। इसके बाद नारेबाजी के बीच मोदी सरकार का पुतला आग के हवाले किया गया।

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments