Saturday, June 21, 2025
HomeUttarakhandएक मुट्ठी मिटटी, शहीदों के नाम" अभियान का आगाज करेगी कांग्रेस

एक मुट्ठी मिटटी, शहीदों के नाम” अभियान का आगाज करेगी कांग्रेस

रुद्रपुर।   यूथ कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर ने पत्रकारों से वार्ता के दौरान  कहा कि  कांग्रेस देश भर में “एक मुट्ठी मिटटी, शहीदों के नाम” अभियान चलाने जा रही है। इस अभियान के तहत देश के हर किसान के खेत से एक मुट्ठी मिट्टी एकत्र की जाएगी। इस मिट्टी से दिल्ली स्थित यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय कार्यालय पर एक शहीद स्मारक का निर्माण कराया जायेगा। कृषि प्रधान जिले उधम सिंह नगर से भी इस अभियान में बड़ी संख्या में किसानों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। भुल्लर ने कहा कि यह स्मारक आने वाली कई पीढ़ियों को यह याद दिलाएगा कि किस तरह देश के अन्नदाता किसान ने अपनी जमीन व देश की समस्त जनता के भले के लिए आन्दोलन चलाया और अपने प्राणों की आहुति देने से भी पीछे नहीं हटे। उन्होंने कहा कि नए कृषि कानून केवल किसानों को ही नहीं बल्कि देश के सभी उपभोक्ताओं को भी बर्बाद कर देंगे। महंगाई आसमान छूएगी और आम जनता इसके बोझ तले दब जाएगी। उन्होंने कहा कि किसानों के आन्दोलन और गैर भाजपाई दलों के दबाव में मोदी सरकार को यह काले कानून वापस लेने ही होंगे। वार्ता के उपरान्त उन्होंने इससे संबंधित पोस्टर जारी कर अभियान का शुभारम्भ किया

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments