Saturday, March 14, 2026
HomeUttarakhandदर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत

दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत

spot_img

भोंपूराम खबरी। उत्तराखंड में एक और दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है पिथौरागढ़ के गांव में पूजा अर्चना के लिए परिवार आया हुआ था। इस बीच एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत हो गई। पिथौरागढ़ के चंदन सिंह बसेड़ा अपने भाई और पूरे परिवार के साथ 3 साल बाद गांव में पूजा अर्चना के लिए आए हुए थे। उन्होंने मंदिर में पूजा अर्चना की और परिवार को छोड़ने बागेश्वर जा रहे थे। तभी एक दर्दनाक हादसा हो गया। पमतोड़ी के पास कार 100 फीट गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में 3 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया एक व्यक्ति की हॉस्पिटल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पूर्व शिक्षक चंदन सिंह अपने परिवार के साथ हल्द्वानी में रहते थे।इस हादसे में चंदन सिंह बसेड़ा की पत्नी तुलसी देवी, चंदन सिंह बसेड़ा के छोटे भाई गोविंद सिंह की पत्नी आशा और उनकी साली तारा देवी की मौके पर ही मौत हो गई। उनकी मां देवकी देवी का अस्पताल में निधन हो गया।

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments