Saturday, March 14, 2026
HomeUttarakhandआज पेश करेगी धामी सरकार पहला आम बजट

आज पेश करेगी धामी सरकार पहला आम बजट

spot_img

भोंपूराम खबरी। धामी सरकार आज देहरादून में शुरू होने वाले विधानसभा सत्र में सरकार का बजट पेश करेगी,मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार का बजट विधानसभा में पेश होगा। इस बजट के जरिए सरकार राज्य के विकास का रोडमैप प्रस्तुत करेगी। इसके साथ ही बजट घोषणाओं के जरिए नई सरकार का एजेंड़ा भी सामने आएगा। उत्तराखंड विधानसभा का बजट सत्र मंगलवार से शुरू हो रहा है। बजट सत्र के पहले दिन शाम चार बजे वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल बजट पेश करेंगे। विदित है कि नई सरकार के गठन के समय मार्च में सरकार ने शुरू के चार महीनों के लिए 21 हजार करोड़ लेखानुदान पेश किया था। इसके बाद अब सरकार अगस्त से लेकर मार्च 2023 तक के लिए बजट पेश करेगी।

यह बजट नई सरकार का एक तरह से पहला आम बजट होगा जिसमें आगे के सालों के लिए सरकार का रोड मैप नजर आएगा। इस बजट के दौरान सरकार राज्य के विकास के लिए नई योजनाओं के ऐलान के साथ ही युवा, महिला और कर्मचारियों के लिए भी नई घोषणाएं कर सकती हैं। इसके अलावा सरकार राज्य में पलायन रोकने और युवाओं को रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए भी बजट प्रावधान कर सकती है। वित्त विभाग के सूत्रों का कहना है कि अगस्त से मार्च तक के लिए सरकार 41 हजार करोड़ के करीब का बजट प्रस्तुत करेगी। इसके नई योजनाओं के साथ ही कर्मचारियों के वेतन, भत्तों और अन्य सभी मदों का आय – व्यय भी शामिल होगा। सरकार ने समाज के सभी वर्गों से बजट को लेकर सुझाव भी लिए थे। मुख्यमंत्री धामी पहले ही साफ कर चुके हैं बजट में जनता के सुझावों को भी शामिल किया गया है। विधानसभा सत्र के लिए सरकार की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं।

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments