Sunday, March 15, 2026
HomeUttarakhandवित्त मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल ने विधानसभा में पेश किया बजट

वित्त मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल ने विधानसभा में पेश किया बजट

spot_img

भोंपूराम खबरी।उत्तराखंड विधानसभा में बजट सत्र के दौरान वर्ष 2022-23 के लिए वार्षिक बजट (Uttarakhand budget 2022) 63 हजार 774 करोड का बजट पेश किया गया। वित्त मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल ने विधानसभा में यह बजट पेश किया। उत्तराखंड विधानसभा सत्र में वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने सदन में बजट सरकारी विभागों में परिवर्तन पर सरकार का फोकस रहा। कर्षि क्षेत्रों को बढ़ावा देने पर कार्य, बेहतर कनेक्टिविटी बनाने पर कार्य, पूंजीगत परियोजनाओं से बनेगा राज्य का भविष्य सुनहरा, केंद्र पोषित व बाह्य सहायतित योजनाओं को तेजी से लागू करेंगे, 1 हजार 930 करोड़ की योजना से टिहरी झील का होगा विकास, ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने पर कार्य,1 हजार 750 की लागत से देहरादून से मसूरी परियोजना की भारत सरकार से स्वीकृति, 2 हजार 812 करोड़ की अर्बन योजना की स्वीकृति,स्वच्छ पेयजल के लिए जायका के माध्यम से 1 हजार 600 करोड़ की योजना,14 हजार 387 करोड़ की वाह्य सहायतित योजना की सौगात केंद्र ने दी है। विधानसभा बजट सत्र के पहले दिन धामी 2.0 सरकार ने बजट पेश कर दिया है। दरअसल, वित्त मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल ने गढ़वाली परिधान पहनकर विधानसभा पहुंचे। करीब 63 हजार करोड़ का बजट वित्त मंत्री ने पेश किया। आपको बता दे कि विधानसभा बजट सत्र के पहले दिन सुबह 11 बजे सदन की कार्यवाही शुरू हुई।हालाकि, सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष आक्रामक भूमिका में नजर आया। जिसके बाद प्रश्न काल और फिर शाम 4 बजे वित्त मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल ने गढ़वाली परिधान पहनकर बजट को पेश किया।

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments