Saturday, March 14, 2026
HomeUttarakhandआवास विकास में पान व जनरल स्टोर शॉप के ताले टूटे, लाखो...

आवास विकास में पान व जनरल स्टोर शॉप के ताले टूटे, लाखो का माल साफ

spot_img

रुद्रपुर।  बुधवार की रात अज्ञात चोरों ने आवास विकास क्षेत्र में शिव मंदिर मार्केट स्थित पान व जनरल स्टोर शॉप से ताला तोड़ लगभग चार लाख के माल पर हाथ साफ़ कर लिया। मामले की सूचना मिलते ही आवास विकास चौकी कर्मी भी मौके पर आ गए और उन्होंने दुकान का निरीक्षण कर घटना की विस्तार से जानकारी ली।

आवास विकास निवासी नीतिश कुमार भगत ने पुलिस को बताया कि उनकी शिव मंदिर मार्केट में भगत पान भंडार नाम से प्रतिष्ठान है। बुधवार रात्रि करीब 10 बजे वह दुकान बंद कर घर चले गए थे। गुरुवार सुबह उन्हें दुकान के पड़ोसी द्वारा फोन पर सूचना दी गई कि उनकी दुकान के ताले टूटे हुए हैं। जानकारी मिलने पर नीतिश सहित व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा और तमाम लोग पहुंचे। उन्होंने दुकान के भीतर जाकर देखा तो सारा सामान अस्त-व्यस्त पड़ा हुआ था। नितीश का कहना है कि अज्ञात चोरों द्वारा दुकान से महंगी सिगरेट व अन्य सामान चोरी कर लिया गया है जिसकी कीमत लगभग चार-पांच लाख रुपए है। जुनेजा ने नगर में बढ़ती चोरी की घटनाओं पर गहरा रोष जताया गया साथ ही पुलिस गश्त पर जोर दिया। चौकी पुलिस के द्वारा बताया गया कि गत रात्रि गश्त के दौरान पुलिस ने कुछ संदिग्ध युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। नीतिश ने घटना की तहरीर पुलिस को दे दी है। पुलिस पकड़े गए युवकों से कड़ी पूछताछ कर रही है।
RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments