Sunday, March 15, 2026
HomeUttarakhandपुलिस ने किया किडनैपिंग का भंडाफोड़ , व्यापारी सकुशल बरामद

पुलिस ने किया किडनैपिंग का भंडाफोड़ , व्यापारी सकुशल बरामद

spot_img

भोंपूराम खबरी,रूद्रपुर। उत्तराखंड के उधम सिंह नगर पुलिस ने व्यापारी के अपहरण कांड का चंद घंटों में खुलासा कर दिया है।रुद्रपुर के आवास विकास स्थित आईलेट्स के मैनेजर का बुधवार देर रात अज्ञात बदमाशो ने अपहरण कर परिजनों से 50 लाख की फिरौती मांगी गई थी। अपहरण की सूचना पर उधम सिंह नगर जनपद पुलिस इस मामले में बदमाशो की खोजबीन में जुट गई थी। वही अपहरण मामले में मात्र 12 घंटे के भीतर जिले की पुलिस टीम ने चारो अपहृणक्रताओ को गिरफ्तार कर मेनेजर को सुरक्षित उनके चुंगल से बरामद कर लिया है। अपहरण के पूरे प्रकरण में बीते रोज देर रात परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आज पुलिस ने मैनेजर को अपहरणकर्ताओं से सकुशल बरामद कर लिया है। जबकि अपहरण की वारदात को अंजाम देने वाले चार आरोपी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिए है। आरोपियों द्वारा मैनेजर से छीने गए 94 हजार रुपए घटना को अंजाम देने के दौरान प्रयुक्त कार, एक बाइक, 2 नकली पिस्टल, चार मोबाइल बरामद किए है। इस अपहरण कांड को अंजाम देने वाले तीन आरोपी यूपी के रहने वाले है जबकि एक आरोपी खटीमा का निवासी है। जिला मुख्यालय में हुए उक्त अपहरण की वारदात के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उधमसिंह नगर मंजू नाथ टीसी द्वारा पुलिस अधीक्षक नगर रुद्रपुर व क्षेत्राधिकारी नगर रुद्रपुर के नेतृत्व में एस० ओ०जी० सहित कुल आधा दर्जन टीमों का गठन किया कर मामले के खुलासे के निर्देश दिए थे। उक्त टीमों द्वारा सुराग रसी पता रसी एवं सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन करते हुए • सर्विलांस व मुखबिर की सूचना के आधार पर आज दिनांक 23/06/2022 को समय 12.30 बजे फिरौती की रकम लेने हेतु आये हुए अभियुक्तगण क्रमशः 1. परजीत सिंह व 2. जसपाल सिंह उर्फ राज को मोदी मैदान थाना ट्रांजिट कैम्प क्षेत्र से घटना में प्रयुक्त वाहन स्वीफ्ट कार संख्या UP26V 9917 रंग सफेद सहित अपहृत सतवंत सिंह को बरामद किया गया। अभियुक्तगणों के पास से अपहृत से छीने गये क्रमशः अभि० परजीत सिंह से 30 हजार रुपये व जसपाल सिंह उर्फ राज से 20 हजार रुपये नगद व एक – एक अदद मोबाइल फोन स्वंय का तथा अपहृत सतवंत का एक अदद मोबाइल फोन व परजीत सिंह के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक अदद नकली पिस्टल बरामद की गयी।

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments