रुद्रपुर। कंपनी प्रबंधन पर शोषण का आरोप लगाते हुए पंतनगर औद्योगिक आस्थान स्थित भगवती प्रोडक्टस लिमिटेड के श्रमिकों ने शनिवार से क्रमिक अनशन शुरू कर दिया है। अनशनकारियों का कहना था कि कंपनी के 351 श्रमिक अपनी कार्यबहाली के लिए दो साल से संघर्षरत हैं लेकिन प्रबंधन उनकी मांग सुनने का तैयार नहीं है।
प्रबंधन द्वारा की गई छंटनी के ग़ैरक़ानूनी घोषित होने के बाद छंटनी के शिकार 303 श्रमिक अपनी कार्यबाहाली के लिए विगत दो साल से कंपनी गेट पर ही धरना दे रहे हैं मगर उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। छटनीशुदा श्रमिकों के प्रतिनिधि होने के कारण व युनियन अध्यक्ष को विगत दो साल से निलंबन कर उत्पीडन किया जा रहा एवं कंपनी में शेष कार्यरत श्रमिकों को ले ऑफ दे कर शोषण किया जा रहा हैं। अपनी मांगों को लेकर अब श्रमिकों ने अनशन शुरू कर दिया है।



