Saturday, June 21, 2025
HomeUttarakhandगाजीपुर बॉर्डर से निकलने वाली ट्रैक्टर रैली की अगुवाई करेंगी महिलाएं। 

गाजीपुर बॉर्डर से निकलने वाली ट्रैक्टर रैली की अगुवाई करेंगी महिलाएं। 

 भौंपूराम खबरी,  रुद्रपुर। प्रदेश महिला कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री शिल्पी अरोड़ा द्वारा गाजीपुर बॉर्डर पहुंचकर किसान ट्रैक्टर रैली को लेकर महिलाओं के साथ एक विशेष बैठक ली गई। इस दौरानअरोड़ा द्वारा बताया गया कि गाजीपुर बॉर्डर से जो किसानों द्वारा ट्रैक्टर रैली निकाली जाएगी उसकी अगुवाई महिलाएं करेंगी। वहीं उत्तराखंड के साथ-साथ देश के हर राज्यों से लाखों की संख्या में महिलाएं इस ट्रैक्टर रैली में शामिल होने के लिए पहुंच रही हैं। उन्होंने महिलाओं के साथ मिलकर ट्रैक्टर चलाते हुए गाजीपुर बॉर्डर के चारों तरफ घूमकर महिलाओं को जागरूक किया। इस दौरान किसानों के लिए बनाए जा रहे क्षेत्र की महिलाओं द्वारा श्रमदान किया गया। ट्रैक्टर रैली को सफल बनाने के लिए हरियाणा से ज्योत्सना गुलिया, बाजपुर से सुनीता बाजवा, गदरपुर से खेमपुर जिला पंचायत सदस्य सुमन सिंह ने मिलकर रणनीति बनाई।

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments