Friday, June 20, 2025
HomeUttarakhandपाकिस्तान की नागरिकता ले रहे हैं भारतीय, चार लाख लोगों ने छोड़ा...

पाकिस्तान की नागरिकता ले रहे हैं भारतीय, चार लाख लोगों ने छोड़ा भारत

भोंपूराम खबरी। केंद्र सरकार ने मंगलवार को लोकसभा में यह जानकारी दी। इतना ही नहीं इस दौरान 48 नागरिक ऐसे हैं, जिन्होंने भारत छोड़कर पाकिस्तान की नागरिकता ली है। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने लोकसभा में बताया कि विदेश मंत्रालय से प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक, जिन लोगों ने भारत की नागरिकता छोड़ी है, वे 120 देशों में नागरिकता ली है। इतना ही नहीं इन लोगों ने अपनी निजी वजहों से भारत की नागरिकता छोड़ी है। नित्यानंद राय ने लिखित जवाब में बताया कि 2019, 2020 और 2021 में 3,92,643 लोगों ने भारत की नागरिकता छोड़ी है। इनमें से 1,70,795 लोगों ने अमेरिका की नागरिकता ली। जबकि 64,071 लोग कनाडा के नागरिक बन गए हैं।। इसके अलावा 58,391 लोगों ने ऑस्ट्रेलिया, 35,435 लोगों ने यूके, 12131 लोगों ने इटली और 8,882 लोगों ने न्यूजीलैंड की नागरिकता ली है। जबकि 7,046 लोग सिंगापुर, 6,690 लोग जर्मनी, 3,754 लोग स्वीडन और 48 लोग पाकिस्तान पहुंचे हैं। 2021 की बात करें तो पिछले एक साल में 1,63,370 लोगों ने भारत की नागरिकता छोड़ी है। इनमें से सबसे ज्यादा 78,284 भारतीयों ने अमेरिका की, 23,533 लोगों ने ऑस्ट्रेलिया की नागरिकता ली है। वहीं, 21,597 लोग कनाडा और 14,637 ब्रिटेन पहुंचे हैं।

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments