Sunday, March 15, 2026
HomeUttarakhandद्रौपदी मुर्मू के विजयी होने पर आदिवासी जाति के लोगों ने भारतीय...

द्रौपदी मुर्मू के विजयी होने पर आदिवासी जाति के लोगों ने भारतीय जनता पार्टी का जताया आभार 

spot_img

रिपोर्टर। राकेश अरोरा

भोंपूराम खबरी,गदरपुर। जनजाति बाहुल्य क्षेत्र चंदायन में आदिवासी जनजाति की राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार श्रीमती द्रोपदी मुर्मू के विजई होने पर आदिवासी महिला व पुरुषों ने जोरदार नारों के बीच भारतीय जनता पार्टी का आभार व्यक्त किया।

ग्राम वासियों का कहना था कि भारतीय जनता पार्टी ने आदिवासी जनजाति की महिला को द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति उम्मीदवार बनाकर उन्हें राष्ट्रपति पद के काबिल समझा यह पूरे आदिवासी जनजाति के लोगों के लिए गौरव की बात है उन्होंने द्रौपदी मुर्मू की जीत पर भारतीय जनता पार्टी , प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी , मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी , विधायक अरविंद पांडे जिंदाबाद के नारों के बीच भारतीय जनता पार्टी का आभार भी व्यक्त किया गया l

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments