Monday, March 23, 2026
HomeUttarakhandउत्तराखंड के आसमान में दिखा अद्भुत नजारा, चमकीले छल्ले को देख अचरज...

उत्तराखंड के आसमान में दिखा अद्भुत नजारा, चमकीले छल्ले को देख अचरज में पड़े लोग

spot_img

भोंपूराम खबरी। उत्तराखंड के आसामान में अद्भुत नजारा देख लोग अचरज में पड़ गए। लोगों के बीच यह चर्चा आम रही कि यह क्या है। दोपहर के समय लोगों के आकर्षण का केंद्र बना रहा छल्ला कई लोग इसे अपशकुन कहने लगे तो कई लोगों ने कहा यह गोल इंद्रधनुष है। बहरहाल सूर्य के चारों ओर बना यह छल्ला लोगों के आकर्षण का केंद्र रहा। यह दृश्य दोपहर के समय देखने को मिला। 

रविवार को सूर्य के चारों ओर बना छल्ला (रिंग) आकर्षण का केंद्र बना रहा। विज्ञानियों के मुताबिक इस छल्ले को सोलर हालो कहते हैं। आर्यभट्ट प्रेक्षण विज्ञान शोध संस्थान ( एरीज ) के वरिष्ठ खगोल विज्ञानी डा. शशिभूषण पांडेय के अनुसार सूर्य या चंद्रमा के चारों बनने वाला प्रकाश का छल्ला एक वायुमंडलीय विक्षोभ है। आसमान में पांच से दस किमी की ऊंचाई पर यह रिंग तब बनता है। जब बादलों में मौजूद बर्फ के रूप में जमा पानी या बर्फ के कण छितरा जाते हैं। उस ऊंचाई पर तापमान बहुत कम रह जाता है।

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments