Sunday, June 22, 2025
HomeUttarakhandनेता प्रतिपक्ष इन्दिरा ह्रदेश्य के खिलाफ चुनाव लड़ूँगी , भावना पाण्डेय

नेता प्रतिपक्ष इन्दिरा ह्रदेश्य के खिलाफ चुनाव लड़ूँगी , भावना पाण्डेय

हल्द्वानी। राज्य आंदोलनकारी और तेजतर्रार महिला नेत्री भावना पांडे ने कहा है कि प्रदेश में जल्द ही भाजपा और कांग्रेस का विकल्प तैयार होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश की महिलाओं और युवाओं को साथ में लेकर एक मजबूत विकल्प तैयार करेंगी। उन्होंने कहा कि भाजपा और कांग्रेस पिछले 20 साल से बारी-बारी सत्ता में रहे हैं, लेकिन दोनों ही दलों ने राज्य के विकास की उपेक्षा की और भ्रष्टाचार को ही प्रश्रय दिया।
हल्द्वानी में आयोजित प्रेसवार्ता में राज्य आंदोलनकारी भावना पांडे ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस में वर्षों पार्टी की सेवा करने के बाद भी महिलाओं को उनका राजनीतिक अधिकार नहीं मिलता। जबकि दोनों दल युवाओं को टिकट ही नही देते हैं। ऐसे में युवाओं और महिलाओं की समस्याओं का निदान नहीं होता। आज प्रदेश में आए दिन गर्भवती महिलाएं लचर स्वास्थ्य सेवाओं के चलते दम तोड़ देती हैं। जनता को मामूली बीमारी के इलाज के लिए भी हल्द्वानी-देहरादून जाना पड़ता है। प्रदेश में पहले से ही बेरोजगारी थी जो कि कोरोना काल में और बढ़ गयी है। ऐसे ही शिक्षा, बिजली-पानी, सड़क जैॅसी बुनियादी सुविधाओं का अभाव है।
राज्य आंदोलनकारी भावना पांडे ने कहा कि उनकी पार्टी महिलाओं और युवाओं को टिकट देगी। उन्होंने कहा कि आजादी के समय नेताओं की उम्र एक-दो साल या पांच साल थी, लेकिन आज तक इन नेताओं ने तो रिटायरमेंट लिया और न ही पद ही छोड़ा है। उन्होंने कहा कि देश में आजादी के बाद नेताओं की कोई भर्ती नहीं निकली है। उन्होंने ऐसे बुजुर्ग नेताओं पर तंज कसा कि जनता को चाहिए कि इनको कोरोना वैक्सीन इंजेक्शन के नाम पर नींद का इंजेक्शन दे और इन्हें राजनीतिक नशामुक्ति केंद्र में भर्ती कर देना चाहिए। भावना पांडे ने चुटकी ली कि वो सहारनपुर में पूर्व सीएम हरीश रावत, नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश, भाजपा अध्यक्ष बंशीधर भगत और सतपाल महाराज के लिए मुख्यमंत्री की चार कुर्सी तैयार करवाएंगी कि जब उनका जीवनकाल पूरा हो तो वो कुर्सी में बैठकर सीधे स्वर्ग जाएं। हालांकि उन्होंने कहा कि इन नेताओं ने स्वर्ग जाने जैसे काम नहीं किये। उन्होंने भाजपा अध्यक्ष बंशीधर भगत के संबंध में कहा कि वो अपने सभी जिलाध्यक्षों को भी नहीं पहचान पाते। वो अपने माथे पर इतना बड़ा टीका लगाते हैं कि जितनी बिहार की महिला मांग सजाती है कि पति अधिक प्यार करें और उनके गाल चिमाड़ा (सिकुड) हैं तो अब तो राजनीति छोड़ दो। यही हाल अन्य नेताओं की हालत है। इनके गले, कमर में पट्टे हैं और दूसरे का हाथ पकड कर चलते हैं
राज्य आंदोलनकारी भावना पांडे ने कहा कि प्रदेश में इन दलों का मजबूत विकल्प जरूरी है। उन्होंने कहा कि शहीदों के सपनों के उत्तराखंड के निर्माण के लिए कांग्रेस और भाजपा से छुटकारा जरूरी है। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी महिलाओं और युवाओं को टिकट देगी। उन्होंने दावा किया कि जल्द ही उनकी पार्टी का गठन होगा और पूरे प्रदेश में मिल रहे समर्थन के आधार पर वो नया मजबूत तीसरा विकल्प तैयार करेंगी।

प्रदेश में तीसरा विकल्प जल्द बनेगा: भावना पांडे
– युवाओं और महिलाओं को राजनीति में मिलेगी प्राथमिकता
– बुजुर्ग नेताओं पर साधा निशाना, कहा, नये नेताओं की भर्ती कब होगी?

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments