Friday, March 20, 2026
HomeUttarakhandमिष्ठान एसोसिएशन के अध्यक्ष ने थानाध्यक्ष को तिरंगा देकर तिरंगा यात्रा को...

मिष्ठान एसोसिएशन के अध्यक्ष ने थानाध्यक्ष को तिरंगा देकर तिरंगा यात्रा को सफल बनाने का किया आह्वान

spot_img

भोंपूराम खबरी,गदरपुर। मिष्ठान एसोसिएशन और भाजपा कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा को सफल बनाए जाने को लेकर प्रभारी निरीक्षक तथा पालिका के अधिशासी अधिकारी को तिरंगा भेंट कर कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया।

हर घर तिरंगा घर-घर तिरंगा कार्यक्रम को सफल बनाए जाने को लेकर मिष्ठान एसोसिएशन के अध्यक्ष राजू गुंबर की अगुवाई में भाजपा कार्यकर्ताओं ने थाने पहुंचकर प्रभारी निरीक्षक विजेंद्र शाह एवं नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी प्रवीण कुमार सक्सेना को तिरंगा भेंट कर तिरंगा यात्रा को सफल बनाने का आह्वान किया। इस दौरान राकेश गुंबर ने समस्त देशवासियों से अपने अपने प्रतिष्ठानों एवं घरो पर तिरंगा फहराने की अपील की। इस मौके पर नीटू भुड्डी, सोनू पोपली आदि सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments