Sunday, June 22, 2025
HomeUttarakhandमुख्यमंत्री के बयान से नाराज़ कांग्रेसियों ने फूँका पुतला

मुख्यमंत्री के बयान से नाराज़ कांग्रेसियों ने फूँका पुतला

रुद्रपुर।   प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत की पहाड़ी जिलों से विकास प्राधिकरण हटाने की घोषणा को विघटनकारी बताते हुए कांग्रेसियों ने उनका पुतला फूँका। रोषित कांग्रेसियों ने कहा कि सूबे की जनता को मैदानी व पहाड़ी इलाके के नाम पर बांटने की चेष्टा सफल नहीं होगी। यह भी मांग करी कि भ्रष्टाचार का अड्डा बन चुके मैदानी इलाकों के विकास प्राधिकरणों को भी तत्काल प्रभाव से भंग किया जाए।

पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष संदीप चीमा के नेतृत्व में काशीपुर हाईवे पर एकत्र हुए कांग्रेसियों का कहना था कि प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत तराई के लोगों के साथ अन्याय कर रहे हैं। जो कांग्रेस कतई बर्दाश्त नहीं करेगी। चीमा ने कहा कि पहाड़ी इलाकों से विकास प्राधिकरण खत्म करने की घोषणा से मुख्यमंत्री ने सूबे को बांटने का काम किया है। चीमा ने कहा कि इस घोषणा से तराई के लोगों के साथ हो रहे सौतेले व्यवहार का पता चलता है। कांग्रेस पार्टी इस भेदभाव को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेगी। सरकार विरोधी नारेबाजी के बीच मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया गया।

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments