Thursday, March 19, 2026
HomeUttarakhandपत्रकार अभिषेक आनंद का निधन

पत्रकार अभिषेक आनंद का निधन

spot_img

भोंपूराम खबरी,रूद्रपुर। किच्छा निवासी पत्रकार अभिषेक आनन्द का आज सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में तबियत बिगड़ने के बाद निधन हो गया। अभिषेक इन दिनों रूद्रपुर में अमृत विचार समाचार पत्र में काम कर रहे थे। सुबह अचानक उनकी तबियत बिगड़ी उन्हें रूद्रपुर के निजी अस्पताल लाने के बाद जिला अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अभिषेक के निधन से परिवार में कोहराम मचा है। किच्छा के पंजाबी मोहल्ला निवासी 43 वर्षीय अभिषेक आनन्द कई समाचार पत्रों में काम कर चुके थे। पिछले कुछ समय से वह रूद्रपुर में अमृत विचार समाचार पत्र में काम कर रहे थे। बताया गया है कि आज सुबह अचानक घर पर अभिषेक की तबियत बिगड़ गयी। परिजन उन्हें आनन फानन में रूद्रपुर के निजी अस्पताल लाये जहां से उन्हें जिला अस्पताल रैफर कर दिया गया। जिला अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अभिषेक के निधन से परिवार में कोहराम मचा है। उनके दो पुत्र हैं। निधन से मीडिया जगत में भी शोक की लहर है। मीडिया से जुड़े तमाम लोगों के साथ ही अन्य लोगों ने जिला अस्पताल पहुंचकर मामले की जानकारी ली और परिजनों को ढांढस बंधाया।

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments