Saturday, June 21, 2025
HomeUttarakhandपुण्यतिथि पर कांग्रेसियों ने बापू को किया नमन 

पुण्यतिथि पर कांग्रेसियों ने बापू को किया नमन 

रुद्रपुर।  राष्ट्रपिता महात्मा गांधी “बापू” की 73वीं पुण्यतिथि पर कांग्रेसियों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किये और उनके बताये सत्य व अहिंसा के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखा और उसके बाद बापू के प्रिय भजन “रघुपरी राघव राजा राम” का गायन किया।
कांग्रेस महानगर अध्यक्ष जगदीश तनेजा व पूर्व पालिकाध्यक्षा मीना शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस के दर्जनों कार्यकर्ता गाँधी पार्क में एकत्र हुए। बापू की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए कृतज्ञ राष्ट्र की तरफ से उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी गयी। तनेजा ने कहा कि देशवासियों को शांति, अहिंसा, सादगी, साधनों की पवित्रता और विनम्रता के बापू के आदर्शों का पालन करना चाहिए। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से कहा कि सभी उनके सत्य, अहिंसा और प्रेम के मार्ग पर चलने का संकल्प लें। मीना शर्मा ने कहा कि बापू मात्र एक व्यक्ति नहीं बल्कि विचारधारा हैं जो हमेशा अमर रहेगी। पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष संदीप चीमा ने कहा कि महात्मा गाँधी ऐसा चरित्र हैं जो हर देशभक्त भारतीय की आत्मा में बसता है। कांग्रेस प्रदेश सचिव नन्द लाल ने कहा कि बापू एक सिद्धांत हैं और उन्हें शब्दों में नहीं बल्कि कर्मों में उतारना चाहिए। इस दौरान अनिल शर्मा, राजीव कामरा, दलीप अधिकारी, मोनू निषाद, चंद्रशेखर डब्ल्यू, अशोक राय, अशोक चोपड़ा, सौरभ चिलाना, इन्द्रजीत सिंह, उमा सरकार, ममता गोलदार, बाबु खान, चन्द्र शेखर गांगुली, शिशुपाल शिवा आदि तमाम कार्यकर्ता मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments