Monday, March 16, 2026
HomeUttarakhandफायरिंग कर दहशत फैलाने के मामले में तीन गिरफ्तार

फायरिंग कर दहशत फैलाने के मामले में तीन गिरफ्तार

spot_img

भोंपूराम खबरी,गदरपुर। करतारपुर कॉलोनी में हुई फायरिंग मामले में पुलिस ने तीनो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त दो तमंचे व कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस ने तीनों आरोपियों को मेडिकल परीक्षण कराने के उपरांत उन्हें न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।

बीती 30 जुलाई को करतारपुर कॉलोनी में हुई फायरिंग मामले का खुलासा करते हुए एसपी चंद्रमोहन सिंह ने बताया कि पीड़िता तबस्सुम पत्नी शकील मियां की तहरीर पर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए तीन आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया था जबकि अन्य की संलिप्तता की जांच की जा रही है चंद्र मोहन सिंह का कहना था कि घटना के शीघ्र खुलासे के लिए प्रभारी निरीक्षक विजेंद्र शाह के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया था टीम ने मुखबिर की सूचना पर तीनों आरोपियों शाकिर पुत्र सनावर अली, नासिर पुत्र सनावर एवं जाफर अली पुत्र अकबर अली को भीमताल से अभियुक्त शाकिर के जीजा रफी के घर पर दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया गया था। पुलिस टीम ने तीनों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त 12 बोर का तमंचा एक कारतूस एवं 315 बोर का एक तमंचा मय कारतूस के बरामद कर लिया तीनों आरोपियों में से दो आरोपियों का अपराध से पुराना नाता रहा है। दोनों का आपराधिक इतिहास खंगालने पर दोनों के खिलाफ कई केस दर्ज हैं पुलिस ने तीनों आरोपियों का मेडिकल परीक्षण कराने के उपरांत उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया। गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम में एसओ विजेंद्र शाह, एसआई गौरव जोशी कॉन्स्टेबल इमरान अंसारी, मोहन बोरा, दर्शन सिंह आदि थे।

गदरपुर। फायरिंग मामले के मुख्य आरोपी द्वारा पुलिस अभिरक्षा के दौरान किसी धारदार हथियार से अपना गला रेत कर आत्महत्या का प्रयास करने से पुलिसकर्मियों के हाथ पांव फूल गए। आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। पुलिस अभिरक्षा में हुई घटना पर एसपी चंद्रमोहन सिंह का कहना था कि फायरिंग के दौरान इस्तेमाल किए गए हथियारों को बरामद करने के लिए आरोपी को ले जाया गया था जहां उसने मौका पाकर किसी नुकीली वस्तु से अपने आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश की थी परंतु पुलिस की सजगता से हादसे को टाल दिया गया।

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments