Monday, March 16, 2026
HomeUttarakhandमुख्यमंत्री उदयीमान छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित

मुख्यमंत्री उदयीमान छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित

spot_img

भोंपूराम खबरी,गदरपुर।अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज में मुख्यमंत्री उदयीमान छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत 8 वर्ष से लेकर 14 वर्ष आयु वर्ग की खेल कूद प्रतियोगिता विद्यालय के प्रधानाचार्य पी आर दिवाकर की अध्यक्षता में आयोजित की गई ।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष गुलाम गौस एवं खंड शिक्षा अधिकारी सुरेश कुमार के द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर किया गया। खेलकूद प्रतियोगिता की शुरुआत प्रभारी समन्वयक मनोहर लाल व प्रभारी समन्वयक संजीव पाण्डेय के दिशा निर्देशन में 30 मीटर फ्लाइंग रन,6×10 मीटर शटल रन,600 मीटर दौड़,स्टैंडिंग ब्राड जम्प ,मेडिसन वॉल, फारवर्ड बैड रिच आदि सहित तमाम प्रतियोगिता करायी गयी। बालक वर्ग में 9 वर्ष से लेकर 10 वर्ष तक की आयु वर्ग में प्रियांशु अधिकारी GRD नेशनल प्रथम, जबकि 10 से 11 वर्ष की आयु वर्ग में सेंट मैरी स्कूल के तेज प्रताप शर्मा प्रथम,11से 12 आयु वर्ग में आयुष्मान शर्मा सेंट मेरी स्कूल प्रथम,12 से 13 आयु वर्ग में उदय श्री गुरू हरगोविंद अल्पसंख्यक स्कूल प्रथम,

13 से 14 आयु वर्ग में श्री गुरु हरगोविंद अल्पसंख्यक स्कूल के प्रिंस ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।वही बालिका वर्ग में 9 से 10 आयु वर्ग सेंट मेरी स्कूल की वैष्णवी रावत प्रथम,10 से 11 आयु वर्ग में रा0 प्राथमिक विद्यालय रतनपुरी की संजना प्रथम,11 से 12 आयु वर्ग में रा0 पूर्व मा0विद्यालय आर्य नगर की खुशबू प्रथम,12 से 13 आयु वर्ग श्री गुरु हरगोविंद अल्पसंख्यक स्कूल की सिमरन प्रथम,13 से 14 आयु वर्ग में सेंट मेरी स्कूल की समृधि ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।प्रतियोगिताओं के समापन पर सभी विजेताओं को मुख्य अतिथि एवं आयोजकों ने मैडल पहनाकर कर सम्मानित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।जबकि निर्णायक की भूमिका में डी0पी सिंह, मिनती विश्वास , लता सैनी,उमेशजोशी,हरगोविंद, राजकुमार शर्मा, राजेंद्र सिंह आदि सहित आशा पांडेय,रुक्मणी सजवाण, कविता वर्मा,मंजू चौधरी,के अलावा मनोहर चन्द्र, शिक्षक रामानन्द कुमार,प्रशांत परेरा, ,विजय सिंह, अध्यकान्त अग्रवाल,नरेंद्रसिंह नेगी,चंद्र किरण,पुष्पा टम्टा, शालिनी आर्य,बीना रानी,रेनू, गुलशामा आदि सहित कई शिक्षक मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments