भोंपूराम खबरी। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से एक दुखद खबर सामने आ रही है 4 दिन पूर्व अपहरण हुए व्यापारी का शव मिलने से हड़कंप मच गया मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल प्रारंभ कर दी है इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। बताया जाता है की नन्दा लाइन निवासी सुहेल के भाई ने कोतवाली में आकर रिपोर्ट लिखाई थी की उसके भाई सुहेल का अपहरण कर लिया है। उसी क्रम में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उसकी ढ़ूंढ जारी कर दी थी,पुलिस ने 4 टीमें बनाकर घटना को अपहरण मानने के साथ-साथ अन्य दृष्टिकोण से जांच पड़ताल प्रारंभ की, वहीं पुलिस ने मुरादाबाद के पास एक गन्ने के खेत से सुहेल का शव बरामद किया है। बता दें कि नन्दा लाइन, रामनगर निवासी जुबेर सिद्दिकी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि उनका भाई सुहैल सिद्दिकी पुत्र नासिर सिद्दिकी निवासी नन्दा लाईन, रामनगर जो कि रात्रि में अपनी चोरपानी की दुकान से घर वापस नहीं पहुचा है। उसने पीली टीशर्ट लोवर पहन रखी है तथा उसकी जेब में दस हजार रुपये रखे हैं। रात्रि 9.00 प्लेटिना बाइक द्वारा चोरपानी से घर के लिए निकले थे।
4 दिन से लापता व्यापारी की मिली लाश
RELATED ARTICLES



