Sunday, March 15, 2026
HomeUttarakhandकेमिकल टैंक के फटने से दो युवको की हुई मौत

केमिकल टैंक के फटने से दो युवको की हुई मौत

spot_img

भौंपूराम खबरी  काशीपुर। पेपर मिल में अचानक धमाके के साथ फटे केमिकल टैंक की चपेट में आकर दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया।
जानकारी के अनुसार ग्राम फतनपुर जहांगीरपुर डिलारी जिला मुरादाबाद निवासी राहुल कुमार (30) पुत्र महाराज सिंह और ग्राम गुढा हस्तिनापुर मेरठ निवासी प्रताप (27) पुत्र रिचपाल सिंह मुरादाबाद रोड स्थित एक पेपर मिल में काम करते थे। एक सप्ताह से दोनों की रात्री डयुटी चल रही थी। शनिवार की रात करीब दस बजे दोनों कंपनी स्थित एचसीएल टैंक पर काम कर रहे थे। रात करीब सबा तीन बजे टैंक धमाके के साथ फट गया। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में घायलों को निजी अस्पतालों में ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। वही अचानक  हुए  धमाके  से फैक्ट्री में कार्य कर रहे मजदूरों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची सूर्या चैकी पुलिस ने मृतकों का पोस्टमार्टम कराने के शव परिजनों को सौंप दिया।

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments