Saturday, June 21, 2025
HomeUttarakhandपोलियो की रोकथाम में भारत के प्रयास सार्थक साबित होंगे , चौहान

पोलियो की रोकथाम में भारत के प्रयास सार्थक साबित होंगे , चौहान

भौंपूराम खबरी, रूद्रपुर। उत्तराखंड किसान  मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौहान ने रुद्रपुर  सिंह कालोनी में  नोनिहालो को  पोलियो खुराक पिलाई ।  इस दौरान अनिल  चौहान  ने कहा कि पोलियो मुक्त भारत बनाने के लिए हर वर्ष पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान चलाया जाता है। पोलियो की रोकथाम में भारत के प्रयास सार्थक साबितहो रहे हैं। उन्होंने कहा कि पोलियो का जड़ से सफाया करने के लिए 5 वर्ष के हर बच्चे को पोलियो की खुराक देना जरूरी है। भारत सरकार पोलियो मुक्त भारत के लिए पूरी तत्परता से काम कर रही है। पोलियो अभियान की तरह ही भारत में कोरोना के सफाये के लिए भी मोदी सरकार ने वृहद अभियान शुरू किया है। जिस तरह से पोलियो की वैक्सीन हर बच्चे को पिलायी जा रही है। उसी तरह से कोरोना वैक्सीन भी आने वाले दिनों में हर व्यक्ति को देने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि हमें गर्व है कि कोरोना की दोनों वैक्सीन हमारे ही देश में बनी है। दोनों स्वदेशी वैक्सीन के टीकाकरण से अब भारत कोरोना मुक्त होने की ओर तेजी से बढ़ रहा है।

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments