Monday, March 30, 2026
HomeUttarakhandड्रग्स माफियाओं की कार्यवाही के लिए बनी नई टास्क फोर्स

ड्रग्स माफियाओं की कार्यवाही के लिए बनी नई टास्क फोर्स

spot_img

भोंपूराम खबरी। अशोक कुमार पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड द्वारा प्रदेश में मादक पदार्थों के बढ़ते प्रचलन को नियन्त्रित करने इनके अवैध व्यापार की रोकथाम व प्रभावी कार्यवाही किये जाने हेतु त्रिस्तरीय एण्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स का गठन किया है।

मुख्यमंत्री धामी के निर्देशानुसार यहा कदम उठाया गया है। के अधीन परिक्षेत्रीय स्तर पर दो यूनिट गढ़वाल और कुमायूँ यूनिट कार्य करेंगी । जिसमें प्रदेश स्तर पर अपर पुलिस महानिदेशक , पुलिस महानिरीक्षक अपराध का0 व्यवस्था के अधीन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एस0टी0एफ नोडल अधिकारी होंगे जबकि जनपद स्तर पर वरिष्ठध्पुलिस अधीक्षक के अधीन पुलिस अधीक्षक अपराध पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन नोडल अधिकारी होंगे. थाना स्तर पर थाना प्रभारी नोडल अधिकारी के रूप में कार्य करेंगे. साथ ही एण्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स हेतु पुलिस विभाग में उपलब्ध कार्मिकों से ही चयन किया जायेगा। राज्य स्तर पर गठित (ANTF) राज्य सरकार एवं एन0सी0बी0 की विभिन्न स्तरों पर होने वाली बैठकों में NDPS अधिनियम 1985 से सम्बन्धित आंकडे़ सहित प्रतिभाग करेगी।

यह जनपदों में स्थापित विभिन्न नशामुक्ति केन्द्रों के प्रतिनिधियों से समन्वय बनाकर उन केन्द्रों का नियमित रूप से भौतिक सत्यापन व मादक पदार्थों के बिक्रय और आपूर्ति करने वालों के सम्बन्ध में आवश्यक कार्यवाही करेगी। यह फोर्स न्यायालयों द्वारा मादक द्रव्यों की रोकथाम हेतु दिये गये आदेशों एवं निर्णयों का समस्त जिलों से अनुपालन करवाने हेतु समन्वय बनायेगी।

जनपद स्तर पर गठित टास्क फोर्स शिक्षण संस्थानों में नशे के मकड़जाल से बचने हेतु शैक्षणिक संस्थानों में गठित एन्टी ड्रग सेल.यूनिट के नोडल अधिकारी मादक पदार्थ उन्मूलन में कार्य करने वाले एन0जी0ओ0ए स्वयं सेवी संस्थानों/संगठनों, नशा मुक्ति केन्द्रों के साथ समन्वय स्थापित करेगी तथा पूर्व में प्रकाश में आये अपराधियों तस्करों की गतिविधियों पर सतर्क दृष्टि रखेगी। थाना स्तर पर मादक पदार्थों से सम्बन्धित बरामदगी व कार्यवाही में उच्चाधिकारियों एवं न्यायालय द्वारा समय.समय पर जारी निदेर्शों का अनुपालन सुनिश्चित किया जायेगा।

राज्य एण्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स में नियुक्त अधिकारी कर्मचारियों द्वारा अपने कार्य क्षेत्र में तलाशी बरामदगी गिरफ्तारी आदि की वही शक्तियां प्राप्त होगी जो दण्ड प्रक्रिया संहिता एवं अन्य विधियों के अधीन पुलिस अधिकारियों को प्राप्त है। साथ ही यह टास्क फोर्स अपने कार्य क्षेत्र में स्थित किसी भी थाने में उक्त श्रेणी के व्यक्तियों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत करने एवं दण्ड प्रक्रिया संहिता के प्राविधानों के अनुरुप कार्यवाही करने हेतु सक्षम होगी।

राज्य स्तरीय ANTF द्वारा प्रदेश में NCORD सचिवालय के रूप मे कार्य करते हुए विभिन्न स्तरों पर लिये गये निर्णयों पर की गई कार्यवाही का अनुपालन सुनिश्चित किया जायेगा। पारदर्शिता की दृष्टि से ANTF में नियुक्त कार्मिकों पर भी सतर्क दृष्टि रखी जायेगी तथा अपराधियों से संलिप्तता पाये जाने पर सम्बन्धित कार्मिक के विरूद्ध कठोरतम कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स एवं NCORD सचिवालय के कार्यों की मासिक समीक्षा पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड द्वारा की जाएगी

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments