Sunday, March 29, 2026
HomeUttarakhandभाजपा कार्यकर्ताओं में मंच पर बैठने की होड़ से वरिष्ठ पदाधिकारियों को...

भाजपा कार्यकर्ताओं में मंच पर बैठने की होड़ से वरिष्ठ पदाधिकारियों को करना पड़ा फजीयत का सामना 

spot_img

भोंपूराम खबरी,गदरपुर। भारतीय जनता पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार गदरपुर आगमन पर महेंद्र भट्ट का भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा ढोल नगाड़ों के बीच माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया गया इस दौरान कार्यकर्ताओं की ओर से नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का पगड़ी पहनाकर स्वागत भी किया गया जबकि भाजपा जिला अध्यक्ष विवेक सक्सेना के जन्म दिवस को भी कार्यकर्ताओं ने केक काटकर यादगार बनाया। वही कार्यक्रम का संचालन राकेश भुड्डी द्वारा किया गया।

मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के द्वारा पूर्व काबीना मंत्री और वर्तमान विधायक अरविंद पांडे की अध्यक्षता में कंबोज धर्मशाला में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि और भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार गदरपुर पहुंचने पर महेंद्र भट्ट का ढोल नगाड़ो और माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यक्रम से पूर्व शहीद उधम सिंह कंबोज की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। जिसके बाद कार्यकर्ताओं के द्वारा भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक सक्सेना के जन्मदिन के मौके को मंच पर ही केक काटकर यादगार बनाते हुए उन्हें बधाई दी गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर देश के 75 वे स्वतंत्रता दिवस के अवसर को अमृत महोत्सव के रूप में मनाते हुए सभी को अपने अपने प्रतिष्ठानों एवं घरों पर 13 अगस्त से लेकर 15 अगस्त तक देश की आन बान और शान के प्रतीक राष्ट्रीय ध्वज को फहराना चाहिए। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं में प्रदेश अध्यक्ष के साथ मंच पर बैठने की मची होड़ में काफी कार्यकर्ताओं को निराशा का सामना करना पड़ा क्योंकि मंच पर कुर्सियों की समुचित व्यवस्था ना होने के चलते वरिष्ठ कार्यकर्ता मंच के करीब खड़े दिखाई दिए जबकि कुछ वरिष्ठ पदाधिकारी जनता के बीच कुर्सियों पर बैठे दिखाई दिए इससे उनके चेहरे पर खुशी के बजाय मायूसी नजर आई और वह खुद की नजरों में भी शर्मिंदा होते दिखाई दिए। जबकि कार्यक्रम के आयोजकों ने मंच के करीब खड़े उन वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की ना तो उम्र का ख्याल किया और ना ही उनके पद की गरिमा को समझा जबकि विधायक अरविंद पांडे और पूर्व सांसद बलराज पासी ने उदारता दिखाते हुए मंच पर कुछ कुर्सियों की व्यवस्था करते हुए उन्हें मंच पर बैठने का मौका दिया परंतु मंच छोटा होने के कारण कुछ कार्यकर्ताओं को तो जगह मिल गई लेकिन बाकी कार्यकर्ता भी जिसको जहां जगह मिली वह वहीं बैठ गया। सम्मान समारोह में क्षेत्रीय विधायक अरविंद पांडे, पूर्व सांसद बलराज पासी, मंडी समिति के अध्यक्ष सुभाष गुंबर नगर पंचायत दिनेशपुर की अध्यक्षा श्रीमती सीमा सरकार, नगर पंचायत गूलरभोज की अध्यक्षा श्रीमती अनीता दुबे, राकेश भुसरी, राजकुमार भुड्डी,अशोक हुड़िया,राजेश गुम्बर,नरेश हुड़िया, चंकित हुड़िया,सतीश मिड्डा, सुरेश ग्रोवर सहित काफी संख्या में महिला एवं पुरुष कार्यकर्ता मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments