Saturday, March 28, 2026
HomeUttarakhandजिस घर पर तिरंगा नही वह घर विश्वास का नही, महेंद्र भट्ट

जिस घर पर तिरंगा नही वह घर विश्वास का नही, महेंद्र भट्ट

spot_img

भोंपूराम खबरी,हल्द्वानी। प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार हल्द्वानी पहुंचे महेंद्र भट्ट का पार्टी कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। देवलचौड़ स्थित होटल के निकट भट्ट के पहुंचते ही ढोल नगाड़े बजने लगे। पुष्प वर्षा की गई। आतिशबाजी से भी उनका स्वागत किया गया। भट्ट के नेतृत्व में सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने रामपुर रोड से होकर नैनीताल रोड शहीद मेजर चंद्रशेखर मिश्रा पार्क तक तिरंगा यात्रा निकाली। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं का लक्ष्य है। कि हर घर में तिरंगा लहराया जाना चाहिए। यही नहीं बड़ा बयान देते हुए महेंद्र भट्ट ने कहा कि जिस घर में तिरंगा लहराता हुआ नहीं दिखाई देता है तो वह घर की तरफ विश्वास की नजर से नहीं देखा जाएगा।

 

उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं से यह आह्वान किया कि जिस घर में तिरंगा लहराता हुआ नहीं दिखाई दे रहा है उस घर की फोटो भी मिलनी चाहिए। जिससे कि समाज को यह पता चल सके यह तिरंगे का सम्मान नहीं करते हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रवाद की भावना को जागृत करने के लिए सभी राजनीतिक दलों, मीडिया क्षेत्र और सभी सरकारी वर्क अपने घरों में इस आजादी के अमृत महोत्सव को मनाए ऐसी उनकी अपील है। यात्रा के दौरान उन्होंने तिकोनिया चौराहा पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन पुष्प अर्पित किए। कार्यक्रम स्थल के पास शहीद मेजर चंद्रशेखर मिश्रा की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के साथ ही पौधारोपण भी किया।

सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भारत आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। तिरंगा अभियान का उद्देश्य नागरिकों के मन में राष्ट्र के प्रति कर्त्तव्य बोध उत्पन्न करना है, जिससे की आगामी संकल्पों को पूरा किया जा सके। आजादी के बाद पहली बार देश का हर नागरिक अपने घर, व्यापारिक प्रतिष्ठान या सार्वजनिक स्थल पर तिरंगा लगाएगा।

 

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments