Saturday, March 28, 2026
HomeUttarakhandव्यापार मंडल ने नवातुंग प्रभारी निरीक्षक राजेश पांडे का पौधा देकर किया...

व्यापार मंडल ने नवातुंग प्रभारी निरीक्षक राजेश पांडे का पौधा देकर किया स्वागत

spot_img

भोंपूराम खबरी,गदरपुर। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल ने शहर के नवनियुक्त थाना प्रभारी राजेश पाण्डेय का पौधा देकर स्वागत किया गया। इस दौरान थानाध्यक्ष पाण्डेय ने व्यापार मंडल के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया।वही इस दौरान पदाधिकारियों द्वारा हर घर तिरंगा की इस मुहिम के तहत नवनियुक्त थानाध्यक्ष को तिरंगा भी भेंट किया गया।  इस दौरान व्यापार मंडल ने कहा कि गदरपुर व्यापार मंडल पुलिस प्रशासन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर उनके साथ खड़ा हैं।

थाना प्रभारी पाण्डेय ने कहा कि उनकी सबसे पहली प्राथमिकता समाज में सौहार्द तथा शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखना है। लोगों को उचित न्याय दिलाना उनका फर्ज है। उन्होंने कहा कि शहर में चल रही जाम की समस्या से जनता को निजात दिलाने का पूरा प्रयास किया जायेगा। उन्होंने कहा कि अपराधिक प्रवृत्ति के लोगों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे लोगों को चिन्हित कर उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही अमल में लाई जाएगी । इस मौके पर व्यापार मंडल अध्यक्ष दीपक बेहड़, महामंत्री संदीप चावला, कोषाध्यक्ष राहुल अनेजा, के अलावा युवा व्यापार मंडल महामंत्री नितिन छाबड़ा एवं कोषाध्यक्ष चिराग मुरादिया तथा पालिकाध्यक्ष गुलाम गौस आदि मौजूद थें।

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments