Wednesday, March 25, 2026
HomeUttarakhandमोनाड स्कूल के बच्चों ने अमृत महोत्सव पर निकाली तिरंगा रैली

मोनाड स्कूल के बच्चों ने अमृत महोत्सव पर निकाली तिरंगा रैली

spot_img

भोंपूराम खबरी,गदरपुर। नगर के मोनाड पब्लिक स्कूल के बच्चों के द्वारा आजादी की 75 वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में ‘हर घर तिरंगा घर-घर तिरंगा’ का जयघोष करते हुए एक विशाल तिरंगा रैली का आगाज किया गया।

स्कूल के डायरेक्टर संजय सिंह एवं प्रधानाचार्य नेहा भारद्वाज के संयुक्त नेतृत्व में आयोजित की गई रैली में शामिल बच्चों के द्वारा हजारीलाल पेट्रोल पंप पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने आजादी के बाद से 75 वर्ष तक भारत देश ने तकनीकी, औद्योगिक ,कला,एवं रक्षा के क्षेत्र में जो ऐतिहासिक कार्य किया है उनकी उपलब्धियों का बखान किया गया। उन्होंने भारतवर्ष की उपलब्धियों को अपने विचारों के माध्यम से भी प्रदर्शित किया।साथ ही अध्यापिका रेखा पांडे और किरण थापा द्वारा तैयार किए गए नुक्कड़ नाटक की लोगों ने जमकर प्रशंसा की गई तत्पश्चात रैली मुख्य बाजार होते हुए सकैनिया रोड तथा अनाज मंडी से होकर वापिस मोनाड स्कूल पहुंची इस दौरान बच्चों द्वारा हाथों में तिरंगे झंडों का प्रदर्शन करने के साथ भारत माता की जय का जय घोष करते हुए देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति भी दी गई। रैली में अध्यापक बलनीत सिंह,अनिल कुशवाहा, संजय सिकदार ,प्रदीप शाही, राकेश सिंह एवं प्रेरणा डाबर के अलावा तमाम बालक-बालिकाएं मौजूद रहे l

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments