Monday, March 23, 2026
HomeUttarakhandकरंट लगने से मां-बेटी की दर्दनाक मौत

करंट लगने से मां-बेटी की दर्दनाक मौत

spot_img

भोंपूराम खबरी। पहाड़ से दुखद खबर सामने आ रही है। चमोली जिले के गोपेश्‍वर पोखरी विकास खंड के ग्राम पंचायत गोदी गिंवाला में छाछ बनाते समय करंट लगने से मां और एक साल की बच्ची की मौत हो गई। जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया। शुक्रवार सुबह विद्या देवी पत्‍नी प्रवीन सिंह रावत मशीन से छाछ बना रही थी। तभी मशीन पर करंट आ गया। इससे विद्या और उसकी एक साल की बेटी अदिति बुरी तरह झुलस गई। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाते समय दोनों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार विकासखंड के ग्राम पंचायत गोदी गिंवाला में विद्या देवी 24 साल पत्‍नी प्रवीन सिंह रावत आज सुबह करीब आठ बजे मशीन से छाछ बना रही थी। तभी अचानक छाछ बनाने वाली मशीन पर करंट आ गया। हादसे में विद्या और उसकी एक साल की बेटी अदिति बुरी तरह झुलस गई। आनन-फानन में दोनों को अस्पताल ले जाया गया लेकिन रास्ते में ही दोनों ने दम तोड़ दिया। ग्राम प्रधान पूनम देवी ने बताया कि विद्या देवी के मायके वालों को घटना की सूचना दे दी गई है। साथ ही राजस्व पुलिस को भी ग्रामीणों ने इसकी सूचना दे दी है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments