Saturday, March 21, 2026
HomeUttarakhandदुर्लभ प्रजाति के 10 कछुओं के साथ 01 कछुआ तस्कर को पुलिस...

दुर्लभ प्रजाति के 10 कछुओं के साथ 01 कछुआ तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

spot_img

एसएसपी मंजू नाथ टीसी द्वारा जनपद में अवैध पशु तस्करी के कारोबार को रोकने हेतु अभियान चलाया जा रहा है* जिसमें आज पुलिस को बड़ी सफलता मिली अभियान के तहत

थानाध्यक्ष दिनेशपुर के नेतृत्व में दिनांक 13.08.2022 की रात्रि में मुखबिर की सूचना पर कि एक व्यक्ति कन्टोपा पॉलट्री फार्म के पास जूट के कट्टे में कछुवे लेकर खड़ा है और बिक्री के लिये कही जा रही है पर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए कन्टोपा पॉलट्री फार्म के पास से एक व्यक्ति सुनील सरकार पुत्र सुधाशु सरकार निवासी कन्टोपा खानपुर थाना दिनेशपुर जिला उधम सिंह नगर को जूट के कट्टे सहित जिसमे 10 कछुवे भरे थे गिरफ्तार किया गया अभियुक्त द्वारा पूछताछ में बताया कि मुझे पता है कछुवे बेचना अपराध है लेकिन अधिक पैसे कमाने के लालच मे आकर ये काम करने लगा। बरामदगी के आधार पर थाना हाजा पर मुकदमा FIR NO-128/2022 धारा 9/51 वन्य जीव जन्तु संरक्षण अधि0 का अभियोग पंजीकृत किया गया है। अभियुक्त को अग्रिम कार्यवाही हेतु माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। बरामदा कछुवो के सम्बन्ध में माननीय न्यायालय से आदेश प्राप्त कर कछुवो को उनके प्राकृत बास मे छोड़ने की अग्रिम की कार्यवाही की जायेगी।

 

 

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments