Thursday, March 19, 2026
HomeUttarakhandघर में मिली 6 लोगों की लाश, इलाके में दहशत

घर में मिली 6 लोगों की लाश, इलाके में दहशत

spot_img

भोंपूराम खबरी। सिधरा से सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक घर में छह लोगों की लाश मिली है। बुधवार सुबह पुलिस ने शवों को बरामद किया तो इलाके में दहशत छा गई। पूरे परिवार की हत्या की आशंका जताई जा रही है लेकिन पुलिस इस संबंध में कुछ भी स्पष्ट तौर पर नहीं बता रही है। मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित होने की संभावना है। मृतकों के नाम सकीना बेगम, उसका बेटा जफर सलीम, दो बेटियां रुबीना बानो और नसीमा अख्तर हैं। इसके अलावा नूर उल हबीब और सज्जाद अहमद के शव भी मिले हैं। पड़ोसियों के अनुसार ये घर श्रीनगर के रहने वाले नूर उल हबीब का है और डोडा की रहने वाली सकीना घर की देखरेख करती थी। पुलिस ने कहा कि जम्मू के सिधरा के पॉश तवी विहार रिहायशी इलाके में शव बरामद किए गए। सभी मृतक कश्मीर के हैं और उनके परिवारों को सूचित कर दिया गया है। शवों को जम्मू के सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल के मोर्चरी में भेज दिया गया है। मेडिकल कॉलेज के एक डॉक्टर ने मीडिया को बताया कि इन सभी शवों के साथ एक ड्रिप लाइन जुड़ी हुई थी। इन शवों पर चोट या जख्म का कोई निशान नहीं है। उनकी मौत का कारण पोस्टमार्टम के बाद ही पता चलेगा।

 

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments