Thursday, March 19, 2026
HomeUttarakhandराजीव ग्रोवर ने कांग्रेस छोड़ थामा भाजपा का दामन 

राजीव ग्रोवर ने कांग्रेस छोड़ थामा भाजपा का दामन 

spot_img

भोंपूराम खबरी,गदरपुर। किसान कांग्रेस के प्रदेश सचिव राजीव ग्रोवर ने कांग्रेस पार्टी छोड़ भाजपा का दामन थाम लिया है। एक कार्यक्रम के दौरान राजीव ग्रोवर का केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट द्वारा माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। दोनों भाइयों के एकाएक कांग्रेस पार्टी को छोड़ भाजपा में शामिल होने को लेकर तमाम कयास लगाए जा रहे हैं।

राजीव ग्रोवर के अचानक कांग्रेस पार्टी को छोड़ भाजपा में शामिल होने को लेकर राजनैतिक गलियारों में तमाम तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म है कई लोग इसकी वजह पूर्व में कांग्रेस को छोड़ भाजपा में शामिल हुए राजीव ग्रोवर के भाई प्रीत ग्रोवर को मान रहे हैं तो कोई इसे विधानसभा चुनाव में टिकट ना मिलने से जोड़ रहा है और कोई इसे आपसी फूट के कारण विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार से भी जोड़कर देख रहे हैं। और कोई इसे धामी सरकार में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी लेने की मंशा से जोड़कर देख रहा है जबकि यह परिवार उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का भी बेहद करीबी बताया जाता हैं। आपको बताते चलें कि ग्रोवर परिवार का कांग्रेस पार्टी को लेकर लंबा चौड़ा इतिहास रहा है राजीव ग्रोवर के साथ-साथ उनके भाई प्रीत ग्रोवर से लेकर पिता भी सच्ची निष्ठा और समर्पित भाव से विभिन्न पदों पर आसीन रहकर कांग्रेस पार्टी की सेवा कर चुके हैं उसी प्रकार राजीव ग्रोवर भी एक लंबे अरसे से कांग्रेस से जुड़े थे।और वर्तमान में वह किसान कांग्रेस कमेटी में प्रदेश महासचिव की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। सूत्रों की माने तो राजीव ग्रोवर पिछले कुछ समय से पार्टी में असहज महसूस कर रहे थे जिसके चलते उन्होंने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा देकर भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने का निर्णय लिया। उन्होंने केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट और रूद्रपुर विधायक शिव अरोरा के समक्ष भाजपा की की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी में शामिल होने पर अजय भट्ट ने माल्यार्पण कर उनका स्वागत करते हुए कहा कि जनता का मोह कांग्रेस पार्टी से पूरी तरह भंग हो चुका है कांग्रेस अब पूरी तरह खत्म होने की कगार पर है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों से प्रभावित होकर कांग्रेस के लोग लगातार भाजपा में शामिल हो रहे हैं।

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments