Tuesday, March 17, 2026
HomeUttarakhandससुराल जा रही दो सगी बहनें बच्चों समेत लापता

ससुराल जा रही दो सगी बहनें बच्चों समेत लापता

spot_img

भोंपूराम खबरी,उत्तराखंड। नैनीताल जनपद के रामनगर से रक्षाबंधन का त्यौहार मना कर ससुराल जा रही दो सगी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार रक्षाबंधन पर्व पर रामनगर रेलवे कॉलोनी में अपने मायके आईं दो सगी बहनें संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गईं। दोनों ही अपने मायके से ससुराल जाने की बात कहकर निकली थीं, लेकिन वहां पहुंची नहीं। शिकायत पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार रामनगर की रेलवे कॉलोनी में रहने वाली दया का विवाह देवेंद्र सिंह निवासी ग्राम नरेंद्रपुर थाना भगतपुर जिला मुरादाबाद यूपी एवं उसकी बहन शालू का विवाह कुलवंत सिंह निवासी ग्राम सोदासपुर जिला मुरादाबाद के साथ हुआ था। दोनों बहनें रक्षाबंधन का पर्व मनाने 11 अगस्त को रामनगर आई थी। 12 अगस्त को अपने घर में ससुराल जाने की बात कहकर निकली थीं। लेकिन वहां नहीं पहुंचीं। दोनों ही महिलाओं के ससुराल पक्ष के लोगों ने गुरुवार को भाजपा नगर अध्यक्ष भावना भट्ट के साथ रामनगर कोतवाली पहुंचकर कोतवाल अरुण कुमार सैनी से वार्ता करते हुए उन्हें सकुशल बरामद करने की मांग की है। बताया कि शालू अपने दो बच्चों आठ साल की बेटी और छह साल के बेटे को भी ले गई है। कोतवाल ने बताया कि महिलाओं और बच्चों को सकुशल बरामद करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments