Tuesday, March 17, 2026
HomeUttarakhandजिलाधिकारी ने राजस्व उपनिरीक्षक और कानूनगो को किया सस्पेंड

जिलाधिकारी ने राजस्व उपनिरीक्षक और कानूनगो को किया सस्पेंड

spot_img

भोंपूराम खबरी। पौड़ी के डीएम ने बड़ा एक्शन लेते हुए राजस्व निरीक्षक और कानूनगो को निलंबित कर दिया। पौड़ी के चौबट्टाखाल तहसील में राजस्व उपनिरीक्षक और कानूनगो द्वारा मिलीभगत के चलते डीएम ने दोनों कर्मियों को निलंबित कर दिया है, साथ ही दोनों पर लगे आरोपों की जांच एसडीम कोटद्वार को सौंपी गई है।चौबटटाखाल में तैनात रजिस्ट्रार कानूनगो सुरेंद्र सिंह रावत और लैंसडाउन में तैनात राजस्व उप निरीक्षक सुरेंद्र प्रसाद चमोली पर उत्तराधिकार के अंतर्गत नियम विरूद्व दाखिल खारिज करने का आरोप है। जिसके बाद जिलाधिकारी डा. विजय कुमार जोगदंडे ने दोनों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबित कानूनगो सुरेंद्र सिंह रावत को लैंसडाउन और राजस्व उप निरीक्षक सुरेंद्र प्रसाद चमोली को थलीसैंण तहसील से सबंद्ध किया गया है।

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments