Tuesday, March 17, 2026
HomeUttarakhandUKSSSC पेपर लीक मामले मे जेई गिरफ्तार

UKSSSC पेपर लीक मामले मे जेई गिरफ्तार

spot_img

भोंपूराम खबरी,उत्तराखंड। UKSSSC पेपर लीक मामला : एसटीएफ द्वारा लंबी गहन पूछताछ के बाद धामपुर निवासी जूनियर इंजीनियर ललित राज शर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया है। और आज न्यायालय में पेश किया जाएगा। हाकम के साथ उत्तर प्रदेश के नकल माफिया के बीच की महत्वपूर्ण कड़ी को तोड़ने में एसटीएफ को बड़ी सफलता मिली है। ललित राज शर्मा के धामपुर स्थित फ्लैट पर दो दर्जन से ज्यादा छात्रों ने परीक्षा से पहले रात पेपर के प्रश्नों को हल किया था। बताया जा रहा है कि ललित सहारनपुर में जल संस्थान का जेई है। उसकी पत्नी देहरादून में एक निगम में एई के पद पर तैनात है। सूत्रों के मुताबिक, वह कई और परीक्षाओं में भी हाकम के संपर्क में रहा है। उसने स्नातक स्तर की इस परीक्षा में पास कराने के लिए भी कुछ अभ्यर्थियों को देहरादून में हाकम के पास भेजा था।

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments