Monday, March 16, 2026
HomeUttarakhandभूकंप के झटके दहशत से कांपे लोग

भूकंप के झटके दहशत से कांपे लोग

spot_img

भोंपूराम खबरी। उत्तराखंड में शुक्रवार को भूकंप के झटकों से फिर धरती डोली। पिथौरागढ़ जिले के मुनस्यारी सहित आसपास के क्षेत्र में भूकंप के झटके महसूस किया गए। जिले के थल, तेजम, नाचनी, बंगापानी,अस्कोट में इस दौरान लोग आनन फानन अपने घरों से बाहर निकल आये हैं।

हालांकि जान-माल को कोई नुकसान होने की खबर नहीं है। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 3.6 मैग्नीट्यूड मापी गई। आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार भूकंप का केंद्र तेजम तहसील में पांच किमी की गहराई में था। भूकंप से किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है। बताया जा रहा है कि झटका तेज था। क्षेत्र में हो रही वर्षा के बीच भूकंप से दहशत बनी है। कुछ लोग अपने घरों से बाहर निकल आए और फोन से एक दूसरे की कुलशक्षेम पूछने लगे। जहां बारिश से भूस्खलन से लोगों की परेशानी बढ़ी हुई है। वहीं अब भूकंप से लोग दहशत में है।

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments