Monday, March 16, 2026
HomeUttarakhandचोरी के इरादे से दुकान में घुसा युवक रात भर दुकान में...

चोरी के इरादे से दुकान में घुसा युवक रात भर दुकान में रहा कैद

spot_img

भोंपूराम खबरी,गदरपुर। एक हार्डवेयर की दुकान में चोरी के इरादे से घुसा युवक रात भर दुकान में कैद रहा। सुबह दुकान खोलने पर दुकान स्वामी को चोर के अंदर होने का आभास हुआ इसके बाद दुकान स्वामी ने अन्य व्यापारियों के सहयोग से युवक को दबोच लिया और इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस युवक को हिरासत में लेकर थाने ले आई। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया।

गूलरभोज रोड पर उस समय हड़कंप मच गया जब चोरी के इरादे से एक दुकान में घुसा युवक खुद अपनी ही गलती से रात भर दुकान में बंद रहा। और सुबह दुकान खोलने पर दुकान स्वामी ने उसे दबोच लिया प्राप्त जानकारी के अनुसार युवराज हार्डवेयर के स्वामी दिपिन हुड़िया ने जब सुबह दुकान खोली तो दुकान के गोदाम से एक युवक निकल कर आया। दुकान स्वामी ने बताया युवक देखकर छुपने का प्रयास करने लगा। दुकानदार ने आसपास के दुकानदारों को सूचना दी। सूचना पर आसपास के दुकानदार भी इकट्ठा हो गए। दुकानदार स्वामी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर कॉन्स्टेबल इमरान अंसारी मौके पर पहुंचे और पकड़े गये युवक को थाने ले आयी। दुकानदार का कहना है कि इससे पूर्व भी उनकी दुकान से पानी की मोटर चोरी हो चुकी है। पूछताछ में पकड़े गये युवक ने अपना नाम फिरोज पुत्र हसीन अहमद निवासी इस्लामनगर बताया। बताया जाता है कि पकड़ा गया युवक नशे का आदि है और आये दिन छोटी-मोटी चोरी करता रहता है। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज करने के उपरांत उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments