Sunday, March 15, 2026
HomeUttarakhandकांग्रेसियों ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की जयंती पर उनके बताए...

कांग्रेसियों ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की जयंती पर उनके बताए मार्ग पर चलने का लिया संकल्प

spot_img

भोंपूराम खबरी,रूद्रपुर । भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की जयंती पर वार्ड नं-35 राजीव नगर में कांग्रेसियों ने महानगर कांग्रेस अध्यक्ष सीपी शर्मा की अगुवाई में स्व. राजीव गांधी के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनके महत्वपूर्ण कार्यों को याद किया। साथ ही उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर मिष्ठान वितरण भी किया।

कार्यक्रम में महानगर कांग्रेस अध्यक्ष सीपी शर्मा ने कहा कि राजीव गांधी देश के सबसे युवा प्रधानमंत्री थे। उनके कार्यकाल में युवाओं को राजनीति में उंचाई पर पहुंचने का अवसर प्राप्त हुआ। देश के लिए उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।उनके विजन ने देश को सूचना प्रौद्योगिकी, तकनीकी, कंप्यूटर के क्षेत्र में विश्व पटल पर स्थापित करने में सफलता पाई। पंचायती राज व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में उन्होंने महत्वपूर्ण निर्णय लिया। आज भी पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को पंचायती राज व्यवस्था का जनक माना जाता है। 40 साल की उम्र में उन्होंने प्रधानमंत्री पद की अहम जिम्मेदारी को संभालकर देश को नई दिशा देने का काम किया। उन्होंने अपने प्रधानमंत्री कार्यकाल में कई ऐसे कार्य किए जो समाज के हित में थे। अपने कार्यों से देश की जनता के दिलों दिमाग में उन्होंने अमिट छाप छोड़ी। युवा सोच वाले राजीव गांधी को 21वीं सदी के भारत का निर्माता भी कहा जाता है। राजीव गांधी ने आधुनिक भारत की नींव रखने की दिशा में काम किया था। देश के सातवें और भारतीय इतिहास में सबसे कम उम्र के प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी को भारत में कंप्यूटर क्रांति लाने का भी श्रेय दिया जाता है। उन्होंने न सिर्फ कंप्यूटर को भारत के घरों तक पहुंचाने का काम किया बल्कि भारत में इनफार्मेशन टेक्नोलाजी को आगे ले जाने में भी अहम भूमिका निभाई। उन्होंने देशवासियों के लिए कई ऐसे कार्य किए हैं जिन्हें भुलाया नहीं जा सकता। इस अवसर पर,पार्षद मोहन खेड़ा,पार्षद बाबू खान,वरिष्ठ कांग्रेस नेता गोपाल भसीन, कांग्रेस नेता अशोक मण्डल, विधान सरकार, विकास विश्वास, जयदेव, सतीश, कमर खान, पिंटू, सलीम सलमानी, निसार खान, अमन जौहरी, बाबू विश्वकर्मा आदि सहित तमाम कांग्रेसी मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments