Saturday, March 14, 2026
HomeUttarakhandनाबालिक को बहला-फुसलाकर ले जाने वाला युवक गिरफ्तार

नाबालिक को बहला-फुसलाकर ले जाने वाला युवक गिरफ्तार

spot_img

भोंपराम खबरी,गदरपुर। नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर ले जाने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार करने के बाद जेल भेज दिया । थानाध्यक्ष राजेश पांडे ने पत्रकारों को बताया कि थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में रहने वाले व्यक्ति की नाबालिग पुत्री को जितेंद्र पुत्र महेश सिंह निवासी चीनी मिल कोटा अलीनगर बिलासपुर जिला रामपुर उत्तर प्रदेश द्वारा बहला-फुसलाकर अपने साथ शादी का झांसा देकर ले गया और उसके साथ शरीरिक संबंध बनाए। मुखबिर से मिली सूचना पर थाना अध्यक्ष राजेश पांडे के नेतृत्व में एसआई कुसुम रावत, सिपाही इमरान अंसारी ने जितेंद्र पुत्र महेश सिंह निवासी चीनी मिल कोटा अलीनगर बिलासपुर जिला रामपुर उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के उपरांत उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस टीम ने नाबालिग बालिका को भी सकुशल बरामद कर लिया। पूछताछ के दौरान नाबालिग के साथ दुष्कर्म की भी बात सामने आई । पुलिस ने आरोपी जितेंद्र के खिलाफ धारा 363 /366/ 376 आईपीसी व 3/4 पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज किया है।

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments