Saturday, March 14, 2026
HomeUttarakhandट्राली पलटने से हुई 6 की मौत, कई लोग गंभीर घायल

ट्राली पलटने से हुई 6 की मौत, कई लोग गंभीर घायल

spot_img

भोंपूराम खबरी। उत्तराखंड के उधमसिंहनगर जिले में रविवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। यहां किच्छा के पास श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली पलटने से 6 लोगों की मौत हो गई। हालांकि प्रशासन ने भी पांच लोगों की मौत होने की खबर की पुष्टि की है। हादसे में 15 से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर है। जिनका उपचार किया जा रहा है। सितारगंज के शक्तिफार्म ग्राम बसगर से ट्रैक्टर ट्राली पर सवार होकर किच्छा के समीप उत्तम नगर ऐतिहासिक गुरुद्वारे जा रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर ट्राली को ट्रक ने मारी।टक्कर लगने से 6 लोगों की मौत दर्जन भर घायल। मिली जानकारी के अनुसार, ऊधम सिंह नगर जिले के पास हुए इस हादसे की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। आंखों के सामने अपनों के शव देख परिजन बिलख उठे। मौके पर पुलिस और जिला प्रशासन के लोग राहत और बचाव कार्य में लगे हुए हैं। शक्ति फार्म क्षेत्र के बसगर गांव निवासी करीब 45 से 50 श्रद्धालु बॉर्डर स्थित यूपी क्षेत्र में आने वाले उत्तम नगर स्थित गुरुद्वारे में मत्था टेकने जा रहे थे। बताया जा रहा है कि उत्तम नगर गुरुद्वारे में हर रविवार को गुरु ग्रंथ साहिब का पाठ और लंगर का कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। जिसमें शामिल होने के लिए श्रद्धालु ट्रॉली में सवार होकर निकले थे। ट्रैक्टर ट्राली में लगभग 35 से 40 लोग सवार होकर जा रहे थे।

 

 

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments