Sunday, March 15, 2026
HomeUttarakhandआबादी क्षेत्र में घुसे सांभर को रेसक्यू कर पकड़ा, जंगल में छोड़ा

आबादी क्षेत्र में घुसे सांभर को रेसक्यू कर पकड़ा, जंगल में छोड़ा

spot_img
आबादी क्षत्र में घुसे सांभर को रेसक्यू कर पकड़ा, जंगल में छोड़ा

भौंपूराम खबरी, रूद्रपुर। जंगल से भटकर आबादी में घुसे सांभर को वन विभाग की टीम ने पकड़कर जंगल में छोड़ा। आबादी क्षेत्र में सांभर के घुसने से अफरा-तफरी का महौल हो गया और उसको देखने के लिए लोगो का जमावड़ा लग गया। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने रेसक्यू आॅपरेशन कर उसे पकड़कर जंगल में छोड़ा।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार को जंगल से भटकर एक बड़ा सांभर ट्रांजिट कैम्प क्षेत्र के राजा कालोनी में घुस आया। आबादी क्षेत्र में लोगो को देखकर सांभर घबरा गया और इधर-उधर भागने लगा। जिससे वह घायल भी हो गया। वही सांभर को देखने के लिए लोगो की भीड़ भी वहां जुट गई। सूचना पर पहुंचे वन विभाग के रेंजर  पंकज शर्मा और चिकित्सक डा. आयुष उनियान मौके पर पहुंचे और उन्होने किसी तरह रेसक्यू कर सांभर को पकड़ा और उसका ईलाज कर टाडा जंगल में छोड़ दिया गया।

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments