Sunday, June 22, 2025
HomeUttarakhand20 सूत्रीय मांगो को लेकर कर्मचारियों का प्रदर्शन

20 सूत्रीय मांगो को लेकर कर्मचारियों का प्रदर्शन

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। उत्तराखंड अधिकारी कर्मचारी शिक्षक समन्वय समिति के बैनर तले विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने 20 सूत्रीय मांगों को लेकर रुद्रपुर के गांधी पार्क में धरना दिया। उन्होंने मांगों के समर्थन में नारेबाजी भी की। कर्मचारियों ने कहा कि संगठन के आह्वान पर मांगों के लेकर एक सितंबर से जनजागरण अभियान चलाया जा रहा था और इसी क्रम में धरना दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा डाउन ग्रेड वेतन के निर्णय का विरोध किया जा रहा है। इसके साथ ही पुरानी पेंशन योजना की बहाली और गोल्डन कार्डों के विसंगतियां दूर करने सहित कई अन्य मांगें हैं। कहा कि अगर सरकार ने मांगें नहीं मानी तो 27 सितंबर को जिला स्तर पर रैली निकाल कर प्रदर्शन किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments